Sunday, September 13, 2026
Homeराज्यबिहारनालंदा में रविवार को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर: सुबह 7:30 से 9...

नालंदा में रविवार को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर: सुबह 7:30 से 9 बजे तक कई विशेषज्ञ करेंगे जांच; शुगर की फ्री जांच के साथ फुल बॉडी चेकअप की सुविधा – Nalanda News




भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा नालंदा की ओर से रविवार को साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र परिसर के विस्तारित भवन में सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक शिविर चलेगा। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से मुफ्त परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। एक ही जगह कई विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच शिविर में अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार और हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. शंभू कुमार मरीजों की जांच करेंगे। सामान्य मौसमी और अन्य बीमारियों के लिए फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार और डॉ. इंद्रजीत कुमार परामर्श देंगे। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी मरीजों की जांच करेंगे। कान से जुड़ी समस्या की भी होगी जांच कान और सुनने से संबंधित समस्याओं के लिए ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। इससे अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों को एक ही जगह विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेने की सुविधा मिलेगी। शुगर की मुफ्त जांच और फुल बॉडी चेकअप रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से शिविर में चिकित्सकीय परामर्श के साथ आधुनिक उपकरणों से शुगर की मुफ्त जांच और फुल बॉडी चेकअप की व्यवस्था भी की गई है। संस्था ने जिले के लोगों से शिविर का लाभ उठाने और समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments