Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यबिहारखगड़िया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान: बबूल के पेड़...

खगड़िया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान: बबूल के पेड़ से लटका मिला शव, खेत जाने की बात कहकर घर से निकला – Khagaria News



खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत बैसा गांव में एक युवक ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। यह घटना अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन के समीप बताई जा रही है।

.

जानकारी के अनुसार, बैसा गांव के कुछ युवक फोरलेन के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पेड़ से एक शव लटका देखा। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।

परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के आने से पहले ही शव को पेड़ से नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर मड़ैया थानाध्यक्ष रिक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, यह जांच का विषय है। वहीं, परिजनों का कहना है कि गौतम खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था।

गौरतलब है कि बीते पांच महीनों में मड़ैया थाना क्षेत्र में आत्महत्या की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले देवरी पंचायत के तीन युवक और पिपरालतीफ पंचायत के करजनियां टोला की एक युवती ने फांसी लगाकर जान दी थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments