Sunday, October 4, 2026
Homeफूडखट्टा-चटपटा पानी ऊपर से नमक-मिर्च, वायरल हो रही ‘काचरा शॉट’ की ये...

खट्टा-चटपटा पानी ऊपर से नमक-मिर्च, वायरल हो रही ‘काचरा शॉट’ की ये देसी रेसिपी


Last Updated:

Kachra Shot Recipe: राजस्थान के देसी काचरे को मिला मॉडर्न ट्विस्ट, खट्टे-चटपटे मसालों से तैयार ‘काचरा शॉट’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जानिए घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी और देसी स्वाद का मजेदार अंदाज.

जोधपुर. इन दिनों खेतों में तरबूज, खीरा और काचरा खूब नजर आ रहे हैं, राजस्थान के गांवों में तो काचरा लोगों के पसंदीदा देसी स्वाद में शामिल है. कोई इसे नमक-मिर्च लगाकर खाना पसंद करता है तो कोई इसकी सब्जी और चटनी बनाकर इसका स्वाद लेता है. खेत से सीधे घर तक पहुंचने वाला यह देसी फल अब सोशल मीडिया पर भी अपनी खास पहचान बना रहा है. लोग इसे अलग-अलग अंदाज में बनाकर वीडियो और रील्स के जरिए शेयर कर रहे हैं. ऐसे में काचरे का एक नया और चटपटा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे नाम दिया गया है काचरा शॉट’.

सोशल मीडिया पर इन दिनों खीरा और ककड़ी से तैयार किए जाने वाले शॉट्स की रेसिपी काफी वायरल हो रही है. इसी ट्रेंड को राजस्थानी स्वाद से जोड़ते हुए काचरे को शॉट के रूप में तैयार किया गया है. खास बात यह है कि इसमें किसी महंगे या अलग तरह के सामान की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद मसालों और खेतों से मिलने वाले ताजे काचरे से ही यह चटपटा स्वाद तैयार किया जा सकता है. काचरे का खट्टापन और राजस्थानी मसालों का तड़का इसे और भी खास बना देता है.

ऐसे तैयार होगा काचरे का खट्टा-चटपटा पानी

काचरा शॉट बनाने के लिए सबसे पहले काचरे को अच्छी तरह धोकर उसके छिलके निकाल लें, इसके बाद काचरे को काटकर उसके सारे बीज एक कटोरी में निकाल लें. अब इन बीजों में स्वाद के अनुसार लाल मिर्च, नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक और जलजीरा डालें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें. अब तैयार मिश्रण को छान लें, इससे जो खट्टा-चटपटा पानी तैयार होगा, वही काचरा शॉट का सबसे खास हिस्सा है और इसमें राजस्थानी स्वाद की असली झलक मिलेगी.

नमक-मिर्च लगाकर तैयार होगा देसी काचरा शॉट

अब छिले हुए काचरे को शॉट की तरह परोसने के लिए तैयार करें, काचरे के ऊपर हल्का नमक और लाल मिर्च लगाएं. इसके बाद इसमें तैयार किया गया खट्टा-चटपटा पानी भर दें. बस कुछ ही मिनट में तैयार हो जाएगा राजस्थान के देसी स्वाद वाला ‘काचरा शॉट’. यानी सोशल मीडिया के ट्रेंड को मिला गांव-ढाणी के स्वाद का तड़का. खट्टा, तीखा और मसालेदार यह देसी शॉट न सिर्फ देखने में अलग है, बल्कि इसका स्वाद भी काचरा खाने के पारंपरिक अंदाज को एक नया रूप देता है.

सोशल मीडिया के साथ घरों में भी बनने लगा काचरा शॉट
सोशल मीडिया पर काचरा शॉट का यह नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो और रील्स में इसे देखने के बाद अब लोग इसे सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रख रहे, बल्कि घरों में भी अपने देसी अंदाज में तैयार करने लगे हैं. खासकर राजस्थान में काचरे के पारंपरिक स्वाद से परिचित लोगों के लिए यह रेसिपी कुछ अलग और मजेदार है. आप भी घर पर ताजा काचरा और रसोई में मौजूद मसालों से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं और इस खट्टे-चटपटे राजस्थानी स्वाद का लुत्फ उठा सकते है.

About the Author

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments