Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखनिज विभाग ने नर्मदा नदी से अवैध कब्जा हटाया: सीहोर में 15-20...

खनिज विभाग ने नर्मदा नदी से अवैध कब्जा हटाया: सीहोर में 15-20 फीट लंबा एप्रोच रोड तोड़ा; 14 ट्रैक्टर, पनडुब्बी समेत कई मशीन जब्त – Sehore News


नदी के बीच एक टापू पर दो नावों को जोड़कर पुल बनाया गया था।

सीहोर में खनिज विभाग ने रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने अवैध खनन में प्रयुक्त 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक पनडुब्बी, दो पोकलेन मशीन और तीन जेसीबी जब्त की हैं।

.

माफिया ने अवैध खनन के लिए मठ्ठागांव में नदी के ऊपर करीब 15-20 फीट लंबा एप्रोच रोड बना लिया गया था। नदी के बीच एक टापू पर दो नावों को जोड़कर पुल बनाया गया था। खनिज विभाग ने इस अवैध पुल को तोड़ दिया है।

प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान पहुंच रहा था जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान के अनुसार कार्रवाई में तीन डंपर भी जब्त किए गए हैं। एक मशीन मटका गांव से भी जब्त की गई है। अवैध खनन से बाबरी, जहाजना नेहलाई और मट्टागांव के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान पहुंच रहा था।

बिना रॉयल्टी के बेच रहे थे रेत सीहोर के लाड़कुई नाके पर माफिया डंपरों से रेत की अवैध कटिंग कर बिना रॉयल्टी के बेच रहे थे। खनिज विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि रेत माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

खनिज विभाग ने इस अवैध पुल को तोड़ दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments