Monday, July 7, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशखराब सड़कें-पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम: राजपुर...

खराब सड़कें-पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम: राजपुर में नल से जल योजना से बिगड़े हालात, सड़क पर बैठे 2 वार्ड के पार्षद – Barwani News


मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर नगर में वार्ड 09 और 10 के निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं वार्ड 9 के पार्षद नानेश चौधरी और वार्ड 10 की पार्षद उषा चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर

.

नल से जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है। क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति छह दिन में एक बार की जा रही है। इससे निवासी परेशान हैं।

बालमुकुंद विहार कॉलोनी के सामने जल जमाव की समस्या बनी हुई है। नाली अवरुद्ध होने से जल निकासी प्रणाली की मरम्मत आवश्यक है। पिछले छह दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं।

2 तस्वीर देखिए…

मोर्गुन गांव मार्ग पर ओम राठौड़ की दुकान के सामने मुख्य सड़क पर असुरक्षित स्थिति में स्थापित ट्रांसफार्मर दुर्घटना का कारण बन सकता है। पार्षदों ने इन समस्याओं से नगर परिषद अध्यक्ष शिखा अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसको के चलते चक्काजाम कर नगर परिषद के खिलाफ हाई हाई के नारे लगाएं गए। साथ ही यादव कंस्ट्रक्शन के डंफर द्वारा दिनभर गिट्टी इसी रोड़ से निकाली जाती है। जिससे हादसे होते रहते हैं। गिट्टी डंफर भी बंद करने की मांग की गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments