Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखिरवा में 25 लाख की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त: राजस्व विभाग...

खिरवा में 25 लाख की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त: राजस्व विभाग की टीम ने की कार्रवाई; तहसीलदार बोलीं- अवैध कब्जों पर सख्ती जारी – Singrauli News



सिंगरौली जिले के देवसर तहसील दुगमुनिया के ग्राम खिरवा में प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की, जिसमें अवैध कब्जों को पूरी तरह से हटाया गया।

.

ग्राम खिरवा स्थित आराजी क्रमांक 1444 रकबा की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने दुकान, मकान और फसल लगाकर अवैध कब्जा कर रखा था। इस मामले की सुनवाई तहसीलदार न्यायालय में हुई थी, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए थे।

अतिक्रमण करने वालों में रामभजन, रामप्रसाद, दयाराम, राजकुमार, उमाशंकर पिता रामलखन यादव, ओमप्रकाश पिता रामभजन यादव और मुर्रा प्रसाद पिता रामदुलारे शामिल थे। प्रशासन ने इन सभी अवैध कब्जों को हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

25.50 लाख की सरकारी जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 25 लाख 50 हजार रुपए आंका गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक प्रेम सागर बैस, हल्का पटवारी आदित्य प्रताप सिंह, सहयोगी पटवारी राजेश शाह, मनीष शुक्ला, विवेक पटेल, तीर्थ यादव और रमेश सिंह सहित पूरा राजस्व अमला मौजूद रहा।

तहसीलदार सारिका परस्ते ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अवैध है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार नोटिस और सुनवाई के बाद यह कार्रवाई की गई है। तहसीलदार ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments