लखनऊ के गोसाईगंज के मीसा गांव निवासी श्रमिक रामतीरथ (35) की हत्या उसकी पत्नी, भाई और चचेरे भाई ने मिलकर की थी। आरोपियों ने पहले खीर में नशे की छह गोलियां देकर उसे बेहोश किया। इसके बाद ईंट से वार कर और कपड़े से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर बाराबंकी के सतरिख इलाके की सूखी नहर में फेंक दिया। बाराबंकी पुलिस ने मामले में 10 जुलाई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हत्या का घटनास्थल गोसाईगंज थाना क्षेत्र में होने की पुष्टि के बाद केस अब गोसाईगंज पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 जुलाई से लापता था रामतीरथ रामतीरथ तीन जुलाई को अचानक लापता हो गया था। पांच जुलाई को उसका शव बाराबंकी के सतरिख इलाके में सूखी नहर में मिला था। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी। 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखकर रामतीरथ के पिता दयाराम ने उसकी पहचान की। पिता ने रामतीरथ की पत्नी रामदुलारी, बेटे अवधेश और भतीजे सरजीत पर हत्या का शक जताया था। पोस्टमार्टम में चेहरे पर चोट के निशान मिले थे, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। खीर में नशे की गोलियां मिलाकर ले गई पत्नी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीन जुलाई की रात रामदुलारी ने रामतीरथ को खीर में नशे की छह गोलियां मिलाकर दी थीं। इसके बाद अवधेश उसे सरजीत के घर ले गया। वहां तीनों ने मिलकर रामतीरथ पर ईंट से वार किया और कपड़े से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पांच जुलाई की भोर में अवधेश और सरजीत ने शव को बोरे में भरा। इसके बाद स्कूटी से शव को सतरिख ले जाकर सूखी नहर में फेंक दिया। अवैध संबंध और नशे की लत से बढ़ता था विवाद पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि रामदुलारी के सरजीत से अवैध संबंध थे। वहीं, अवधेश नशे का आदी था। इन बातों को लेकर रामतीरथ का पत्नी और अन्य आरोपियों से कई बार विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद और अवैध संबंध के चलते तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि जांच में हत्या का घटनास्थल सरजीत का मकान, गोसाईगंज सामने आया है। बाराबंकी से केस ट्रांसफर होने के बाद गोसाईगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Source link
खीर में नशे की छह गोलियां देकर पति की हत्या: शव बोरे में भरकर सूखी नहर में फेंका, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार – Lucknow News
RELATED ARTICLES

