ग्वालियर में एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने वाले दतिया मेडिकल कॉलेज के स्टेनोग्राफर को बिजौली थाना पुलिस रविवार रात दतिया से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस बिजौली लेकर पहुंची और पूछताछ करना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है। ऐसे समझिए पूरा मामला बिजौली थाना क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवती की वर्ष 2023 में पहचान गंगापुर-बिलौआ निवासी परमार मिलन से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 27 मई 2023 को परमार मिलन उसे गांव के पास पहाड़ी पर ले गया था, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद परमाल उसे कई अन्य स्थानों के साथ ही होटलों में ले गया और गलत काम किया। इसी दौरान आरोपी की नौकरी देवास कोर्ट में लग गई और वह नौकरी पर चला गया। तीन महीने पहले उसकी नौकरी दतिया मेडिकल कॉलेज में लग गई। इसके बाद भी वह उसे आश्वासन देता रहा और उसका शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाया तो तोड़ा वादा 17 जुलाई को जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह पहले की तरह ही उसे बहाना बनाकर टहलाने लगा। जब युवती ने उससे फाइनल तारीख देने को कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया और शादी से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर देगा। मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होते ही दतिया बनाया ठिकाना एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि थाना प्रभारी बिजौली सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम दबिश दे रही थी। तभी पता चला है कि पिछले तीन दिन से स्टेनोग्राफर घर नहीं आ रहा है और दतिया में ठिकाना बनाया है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम दतिया पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लाई। पुलिस अब उससे पूछताछ करने में जुट गई है। वहीं, एएसपी शिवेश बघेल का कहना है कि युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी स्टेनोग्राफर को बिजौली थाना पुलिस ने दतिया से दबोचा है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
Source link
दतिया मेडिकल कॉलेज का स्टेनोग्राफर पकड़ाया: ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, 3 साल बाद मुकर गया – Gwalior News
RELATED ARTICLES

