Monday, November 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशडिंडौरी; हाथियों ने फिटारी गांव में मकान की दीवार तोड़ी: धान...

डिंडौरी; हाथियों ने फिटारी गांव में मकान की दीवार तोड़ी: धान की फसल भी खाई; पांच दिन से जिले के जंगलों में घूम रहा झुंड – Dindori News




डिंडोरी जिले में चार हाथियों का दल लगातार घूम रहा है। रविवार सुबह करीब 4 बजे हाथी दक्षिण समनापुर वन परिक्षेत्र के फिटारी गांव पहुंचे। उन्होंने टीकाराम के मकान की दीवार तोड़ दी और पास के खलिहान में रखी धान की फसल खाई। वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों की सक्रियता के बाद हाथियों का दल गांव से निकलकर महर्षि के जंगल की ओर चला गया। छत्तीसगढ़ से आए हैं हाथी दक्षिण समनापुर वन परिक्षेत्र के रेंजर सौरभ दुबे ने बताया कि करीब पांच दिन पहले चार हाथियों का दल छत्तीसगढ़ की सीमा से जिले के पश्चिम करंजिया वन परिक्षेत्र में आया था। इसके बाद दल धुरकुटा गांव के जंगल में रुका। वहां से आगे बढ़कर रविवार सुबह फिटारी गांव पहुंचा। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों के लोग सतर्क हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की लोकेशन पर नजर रख रही है। संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। विभाग ने हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत वन अमले को देने की अपील भी की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments