Monday, November 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशयुवती पर कमेंट के बाद शराब दुकान में तोड़फोड़: टीकमगढ़ में...

युवती पर कमेंट के बाद शराब दुकान में तोड़फोड़: टीकमगढ़ में ग्रामीणों ने सड़क पर फेंकी बोतलें; 3 महिलाएं घायल, तीन थानों की पुलिस तैनात – Tikamgarh News




टीकमगढ़ जिले के बम्होरीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम बराना में सोमवार को शराब दुकान में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर दी। नाराज लोगों ने दुकान से शराब की बोतलें निकालकर सड़क पर फेंक दीं और दुकानदार के साथ मारपीट की। विवाद के दौरान दुकान कर्मचारियों द्वारा राइफल दिखाकर ग्रामीणों को खदेड़ने का आरोप है। बंदूक की बट लगने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। युवती से अभद्रता के आरोप पर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, ग्राम बराना में देसी-अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान के पास ही पेयजल आपूर्ति के लिए सार्वजनिक नल लगा है। यहां रोजाना महिलाएं और युवतियां पानी भरने आती हैं। सोमवार को एक युवती नल पर पानी भरने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान शराब दुकान पर बैठे लोगों ने उसके साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। युवती ने इसकी जानकारी परिवार और ग्रामीणों को दी तो गुस्साए लोग दुकान पर पहुंच गए। राइफल दिखाने पर बिगड़ा मामला ग्रामीणों की भीड़ को देखकर शराब दुकान के कर्मचारियों ने राइफल दिखाकर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। इससे विवाद और बढ़ गया। नाराज ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और शराब की बोतलें उठाकर सड़क पर फेंक दीं। इस दौरान दुकानदार के साथ भी मारपीट की गई। बंदूक की बट लगने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो अन्य महिलाओं को भी चोटें आईं। तीन थानों का पुलिस बल तैनात कनेरा चौकी प्रभारी आकाश रूसिया ने बताया कि घटना में शराब विक्रेता सत्येंद्र बच्चा यादव को भी चोट लगी है। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बम्होरीकलां, जतारा और पलेरा थाने का पुलिस बल शराब दुकान और आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments