Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखुलकर उगला जहर: प्रज्ञा ने कहा- गाय काटना तुम्हारा धर्म है,...

खुलकर उगला जहर: प्रज्ञा ने कहा- गाय काटना तुम्हारा धर्म है, तुम्हें काटना हमारा – Indore News



भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर विवादित बयान दिया। गुरुवार को इंदौर में करणी सेना की पराक्रम यात्रा में शामिल हुईं प्रज्ञा ने कहा, ‘अगर हिंदुओं पर आक्रमण होगा तो हम भी आक्रमण करेंगे।’ प्रज्ञा ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हिं

.

उन्होंने मुस्लिम आतंकियों पर हमला बोला। कहा, “गाय काटना अगर तुम्हारा धर्म है तो तुम्हें काटना हमारा धर्म है।’ मंच से उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भारत को काटने की नीयत रखते हैं, उन्हें चुन-चुनकर निपटाने का वक्त आ गया है।

मुगल आज भी गद्दार हैं पूर्व सांसद ने कहा कि मुगल भले इतिहास में हों, लेकिन उनका खून आज भी गद्दारी कर रहा है। “मुगल के मिश्रित रक्त की संताने आज भी भारत को निष्कंटक नहीं होने दे रही हैं। कश्मीर में बैठी मियाइन (महबूबा मुफ्ती) कहती हैं कि 370 नहीं हटेगा, वरना खून की नदियां बहेंगी… लेकिन एक मच्छर भी नहीं मरा।

लव जिहाद के अपराधियों के हाथ काट दिए जाएं: उषा

भाजपा विधायक और पूर्व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी इसी कार्यक्रम में शामिल थी। इसके बाद मीडियो से चर्चा के दौरान उन्होंने भी ऐसे ही बयान दिए। कहा- ‘लव जिहाद’ के मामलों में अपराधियों को शरीयत के अनुसार सजा दी जानी चाहिए।

उनकी आंखें फोड़ दी जाएं और हाथ काट दिए जाएं। ठाकुर ने कहा, मुझे लगता है कि शरीयत में ऐसे अपराधियों के लिए यही प्रावधान है। ऐसे लोग ‘सवाब’ (पुण्य) के नाम पर समाज को गुमराह कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून काफी सख्त हैं। ऐसे दुष्ट लोग पुलिस की पकड़ में आते हैं, तो उनका घर, संपत्ति सब कुछ राजसात होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments