Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगंगा किनारे अवैध निर्माण, गरजा KDA का बुलडोजर: गंगा बैराज से...

गंगा किनारे अवैध निर्माण, गरजा KDA का बुलडोजर: गंगा बैराज से मंधना तक की अवैध प्लाटिंग, डूब क्षेत्र में बना रहे घर – Kanpur News



डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त करता बुलडोजर

गंगा डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण हो रहे हैं। कटरी, बैराज से मंधना तक अवैध निर्माणकर्ता सक्रिय हैं। डूब क्षेत्र में प्लाटिंग कर आम लोगों को बेचा जा रहा है। एक बार फिर से ऐसी प्लाटिंग के खिलाफ केडीए ने अभियान चलाकर बुलडोजर चलाया। इस दौरान करीब 8 बीघा

.

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर अधिकारी ख्यौरा कटरी, गंगा बैराज से मन्धना मोड तक पहुंचे। यहां डूब क्षेत्र में अज्ञात लोगों के द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन जोन-1 सत शुक्ला, अवर अभियन्ता कैलाश सिंह और विभागीय प्रवर्तन गैंग के साथ स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से ऐसे निर्माणों को तोड़ दिया गया।

अवैध प्लाटिंग ख्यौरा कटरी कानपुर, गंगा बैराज से मंधना मोड़ पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा 8 बीघा की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments