उवैस चौधरी | इटावा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गंगा दशहरा पर लोगों ने गंगा स्नान किया।
इटावा गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जिले में श्रद्धा, आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। गुरुवार को तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु यमुना नदी के घाटों पर इकट्ठे होने लगे और पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। हनुमान घाट, सदर घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर दिन भर आस्था का सागर लहराता रहा।
श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर यमुना जल का आचमन किया और गंगा दशहरा के पुण्य दिवस पर डुबकी लगाई। इस अवसर पर घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था की लहर इतनी प्रबल थी कि यमुना तट घंटों तक जयकारों और मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा।
पहले गंगा स्नान की तीन तस्वीरें देखिए…



प्रशासन अलर्ट दिखा इस अवसर पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यमुना नदी में अतिरिक्त जल प्रवाह सुनिश्चित किया गया, जिससे घाटों पर स्नान के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहा। बुधवार को डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें घाटों की समुचित सफाई कराई गई। इससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिला।
युवाओं में भी दिखा उत्साह गंगा दशहरा केवल आस्था का पर्व ही नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं के उत्साह का भी प्रतीक बना। कई युवाओं ने यमुना पार कर तरबूज खरीदे और पर्व की परंपरा का आनंद लिया। इस अवसर पर बाजारों में आम और तरबूज की जबरदस्त मांग देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी कर पर्व का उल्लास दोगुना किया।

