Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशगरबा देखने जा रहे 3 युवक हादसे का शिकार: बाइक पुलिया...

गरबा देखने जा रहे 3 युवक हादसे का शिकार: बाइक पुलिया से गिरी, गंभीर घायल तीनों बड़वानी रेफर – Barwani News




बड़वानी जिले के पलसूद क्षेत्र में गरबा देखने जा रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। ग्राम सिदड़ी से मणिमाता गरबा देखने जा रहे इन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मणिमाता तालाब के पास हुई। एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक मणिमाता में गरबा देखने जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर डायल 112 के आरक्षक जगन माली और पायलट ललित सोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को पलसूद सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान ग्राम सिदड़ी निवासी माटा पिता पारला (21 वर्ष), दिनेश पिता बांटा (23 वर्ष) और निलेश पिता मेलसिंह (22 वर्ष) के तौर पर हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments