Monday, April 27, 2026
Homeटेक्नोलॉजीगलत नंबर पर हो गया रिचार्ज तो भी मिलेगा पैसा वापस, Jio...

गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज तो भी मिलेगा पैसा वापस, Jio दे रहा है कस्टमर्स को ये राहत भरा फीचर


Wrong Number Recharged Refund Trick: क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने कभी फोन रिचार्ज कराया और वो गलत नंबर पर रिचार्ज हो गया? ऐसे में आपको लगता है कि आपके सैकड़ों रुपये पानी में चले गए क्योंकि जिसका रिचार्ज कराना था उसकी जगह आपने किसी और का रिचार्ज करा दिया। हालांकि अब ऐसी गलती होने पर भी आपका पैसा बर्बाद नहीं होगा क्योंकि रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने कस्टमर्स के लिए ऐसा फीचर लेकर आया है जिससे गलत रिचार्ज का समय पर अहसास होने पर पैसा वापस हासिल किया जा सकता है। इसे एक हैक या ट्रिक कह सकते हैं जिसके जरिए गलत नंबर पर रिचार्ज होने पर आप एक तयशुदा समय तक अपना पैसा रिफंड पा सकते हैं। इस तरह आपको परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और पैसे का नुकसान भी नहीं होगा। 

Jio के कस्टमर्स को मिलता है ये फीचर

इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि अगर आपने किसी को भी गलती से रिचार्ज करा दिया है तो उससे बिना बात किए आप ये पैसा वापस हासिल कर सकते हैं। इसके लिए शर्त ये होगी कि आपका रिचार्ज MyJio से किया होना चाहिए। किसी अन्य ऐप जैसे पेटीएम या फोनपे या गूगल पे के जरिए गलत रिचार्ज कराने पर आपको पैसा वापस मिलने की सुविधा नहीं मिलती है। 

जानें कैसे मिल सकता है गलत रिचार्ज कराया हुआ पैसा

  • इसके लिए सबसे पहले MyJio खोलें और उसमें ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पर जाएं।
  • उस ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को देखें जहां गलत रिचार्ज हो गया है। 
  • इस सेक्शन में आपको ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के 3 तक Cancel Plan का ऑप्शन मिलता रहेगा। 
  • बस इस  Cancel Plan के ऑप्शन पर क्लिक कर दें और इसके बाद आपसे कैंसिल करने की वजह और रिफंड का सोर्स पूछा जाएगा।
  • जरूरी जवाब दे दें और रिचार्ज को कैंसिल कर दें। इसके बाद कुछ ही देर में आपका पैसा बताए हुए सोर्स में रिफंड हो जाएगा।

इस हैक या ट्रिक की मदद से अगर अपने गलती से गलत नंबर पर रिचार्ज करा दिया है तो उसका रिफंड हासिल कर सकते हैं। हालांकि इस बात का खास ख्याल रखें कि रिचार्ज कराने के 3 घंटे के भीतर ही आप ये पैसा वापस हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

Cooler Guide: पर्सनल बनाम टावर एयर कूलर में से आपके कमरे के लिए कौन सा है बेस्ट?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments