Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानगांव में लेपर्ड से दहशत: खेत में काम कर रहे किसानों...

गांव में लेपर्ड से दहशत: खेत में काम कर रहे किसानों ने सुनी दहाड़, भागकर पहुंचे घर, खेत पर नहीं जा रहे ग्रामीण – Bharatpur News


कल रात ग्रामीण न बनाया लेपर्ड का वीडियो।

भरतपुर जिले के उच्चैन में लेपर्ड के मूवमेंट से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीण डर के कारण खेतों पर भी नहीं जा रहे। आज खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने किसी जानवर के दहाड़ने के आवाज सुनी तो, भागकर अपने घर पहुंचे। कल देर रात लेपर्ड को खेतों में देखा

.

खेत में काम करते समय सुनाई दी जानवर की दहाड़

जयचौली गांव के रहने वाले रामकिशन ने बताया कि आज दोपहर को मैं अपने खेतों से बरछी लेने गया। वहां पर किसी जानवर के दहाड़ने की आवाज सुनी। फसल बड़ी थी इसलिए जानवर को सही से नहीं देख पाया। जिसके बाद रामकिशन से पास ही के खेत में काम कर रहे एक अपने साथी को आवाज दी। रामकिशन ने अपने साथी को जानवर के बारे में बताया। उसके बाद राम किशन और उसके साथी खेत से भागकर अपने घर पहुंचे और, ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया।

खेत में काम कर रहे किसानों ने जानवर की दहाड़ सुनी तो, भागकर घर पहुंचे।

ग्रामीण खेतों में नहीं जा रहे

गांव के व्यक्ति महावीर ने बताया कि कल से गांव के स्कूल खुलने वाले हैं। बच्चे स्कूल में आएंगे। गांव में लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। आज भी ग्रामीणों को खेतों में किसी जानवर के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी है। कल पैंथर को मोबाइल के कैमरे में कैद किया गया था। जिसके सूचना वन विभाग की टीम को दी गई लेकिन, वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेपर्ड के मूवमेंट के कारण किसान खेतों की तरफ जाने में डर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments