Thursday, June 4, 2026
Homeफूडगाढ़ा दही और खास मसाला, यही है मुकेश जी के मशहूर दही...

गाढ़ा दही और खास मसाला, यही है मुकेश जी के मशहूर दही भल्लों का राज


Last Updated:

दिल्ली की भीषण गर्मी में जहां लोग ठंडक की तलाश में रहते हैं, वहीं नेहरू प्लेस का एक छोटा सा स्टॉल लोगों के लिए राहत का स्वाद बन गया है. 1989 से ग्राहकों को दही भल्ले का लाजवाब स्वाद परोस रहे मुकेश कुमार शर्मा अपने खास मसालों और गाढ़े दही के कारण काफी लोकप्रिय हैं. 2 रुपये की प्लेट से शुरू हुआ उनका सफर आज 50 रुपये प्रति प्लेट तक पहुंच चुका है, लेकिन स्वाद और गुणवत्ता पर उनका फोकस आज भी बरकरार है. यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में उनके स्टॉल पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं और लोग दूर-दूर से उनके मशहूर दही भल्लों का स्वाद लेने पहुंचते हैं.

चिलचिलाती धूप, तपती सड़कें और पारा 45 डिग्री के पार ऐसे मौसम में लोग कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो सिर्फ पेट ही नहीं, मन को भी ठंडक दे सके. इसी बीच नेहरू प्लेस मार्केट में एक नाम लोगों की जुबान पर तेजी से चढ़ रहा है मुखेश जी दही भल्ले वाले.

फूड

गर्मियों के मौसम में यहां मिलने वाले ठंडे-ठंडे दही भल्ले लोगों के लिए राहत का स्वाद बन चुके हैं. दोपहर की तेज गर्मी हो या शाम की उमस, दुकान के बाहर ग्राहकों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है.

फूड

कोई काम से लौटते वक्त यहां रुकता है तो कोई परिवार और दोस्तों के साथ खास तौर पर स्वाद लेने पहुंचता है. वजह सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि वह ठंडक है जो दही से भरी एक प्लेट लोगों को कुछ पल के लिए गर्मी भूलने पर मजबूर कर देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फूड

साल 1989 से नेहरू प्लेस में लोगों के स्वाद का हिस्सा बने मुकेश कुमार शर्मा आज अपने खास दही भल्लों के लिए जाने जाते हैं. शर्मा चाट भंडार के नाम से मशहूर इस स्टॉल को मुकेश कुमार शर्मा खुद संभालते हैं. उनका कहना है कि उनके दही भल्लों का असली राज उनके खास मसाले में छिपा है, जिसे वह आज भी अपने हाथों से तैयार करते हैं.

फूड

मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने इस सफर की शुरुआत सिर्फ 2 रुपए प्लेट से की थी, जो आज बढ़कर 50 रुपए प्लेट तक पहुंच गई है. समय बदला, कीमत बदली, लेकिन स्वाद वही पुराना और भरोसेमंद बना हुआ है.

फूड

यहां आने वाले कस्टमर मुकेश के दही भल्ले की तारीफ़ करते नहीं थकते. उनके दही भल्ले की खास बात यह है कि उनके मसाले इतने तीखे और तेज़ होते हैं कि दही में मिलाने पर वे बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. वे दही भल्ले का स्वाद बढ़ाते हैं, और सबसे ज़रूरी बात, उनका दही बहुत गाढ़ा होता है और उसमें हल्की मिठास होती है, जिससे ₹50 की यह दही भल्ले की प्लेट इतनी भारी हो जाती है कि एक आदमी की पहुंच से बाहर हो जाती है.

फूड

अगर टाइमिंग की बात करें तो शर्मा जी सुबह 10:30 बजे तक यहां पहुंच जाते हैं और अपना सामान वगैरह लगा लेते हैं.मैं आपको बता दूं शर्मा जी के यहां पहुंचने से पहले ही यहां कस्टमर आने लगते हैं. अगर बात करें कि वह कब तक बेचते हैं तो मैं आपको बता दूं कि शर्मा जी सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 4:30 बजे तक यहां रहते हैं. लेकिन अगर उनके दही भल्ले उससे पहले खत्म हो जाते हैं तो वह चले जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments