- Hindi News
- National
- Gujarat Flood LIVE Photos Update; IMD Rainfall UP Bihar Rajasthan Alert | MP Assam Mumbai Delhi Aaj Ka Mausam
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सूरत में सबसे अधिक 24 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि 12 अन्य क्षेत्रों में 10 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को गुजरात और केरल राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
केरल में भी लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसे हालात हैं। इडुक्की और कोट्टायम जिलों में अलग-अलग लैंडस्लाइड की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और बिहार समेत 12 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे भारी बारिश के चलते बंद है। इसके चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

मौसम से जुड़े अपडेट्स…
- दक्षिण कन्नड़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, इसके चलते स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
- उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश हो रही है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ यात्रा रोक दी है।
- असम में बाढ़ प्रभावितों के लिए बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने 11 करोड़ रुपए की मदद CM फंड में भेजी है।
देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में खेत में लगे जाल में 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

मध्य प्रदेश में दो दिन की भारी बारिश के बाद खरगोन में कुंदा जलप्रपात उफान पर है। सिरवेल महादेव में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी गई है।

असम के जोरहाट में बाढ़ के बीच एक महिला अपने घर में पानी के कारण हुए नुकसान को देखने पहुंची।

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में शारदा नदी के पानी के साथ मगरमच्छ गांव में घुस आए हैं।

गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। रेस्कयू टीमें एक्टिव हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में भीमाशंकर के ज्योतिर्लिंग में मानसून की बारिश के बीच लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में ब्यास नदी में पानी बढ़ गया है। तस्वीर गुरुद्वारा श्री गोविंद सिंह के पास की है।
दिल्ली में बढ़े इन्फ्लूएंजा के मरीज
मानसून की बारिश और मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-NCR में H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ गए हैं। AIIMS दिल्ली के मेडिसिन विभाग में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया मानसून के दौरान तापमान कम हो जाता है। तापमान में बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस ज्यादा फैल रहा है। मरीजों को गले में खराश, नाक बहना, सूखी खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं।

देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
08:08 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटा, दुकानों में पानी घुसा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में बादल फटने से कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ है। बादल फटने का घटना रात 3.30 बजे हुई। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
डिप्टी कमिश्नर (DC) पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि तुरंत एजेंसियों को मौके पर भेजा गया और प्रभावित इलाके से मलबा और कीचड़ हटाने का काम चल रहा है।
07:54 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोकी गई
शनिवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई, क्योंकि लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले में हाईवे के लधा-समरोली हिस्से पर मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को जम्मू बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए जाने की इजाजत नहीं दी गई।
06:39 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
ओडिशा के पुरी में बाढ़ का पानी गांव में घुसा, कई घर डूबे
04:19 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात के नवसारी में बाढ़ जैसे हालात
गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन पूर्णा नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
04:16 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
असम में बाढ़ से 82 लोगों की मौत
असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है।
02:27 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तरप्रदेश के 71 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तरप्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लेकिन पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा, घाघरा-सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
02:12 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में बारिश का दौर थोड़ा धीमा पड़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को जालोर और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 18 जिलों में येलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
02:08 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में 13% कम बारिश, अगले 4 दिन तेज बरसात नहीं

जुलाई में दो लंबे ब्रेक के बावजूद मध्य प्रदेश में बारिश का कोटा पूरा हो गया, लेकिन जून में कम बारिश होने की वजह से आंकड़ा 13 प्रतिशत कम है। इस कारण 55 में से 42 जिले ऐसे हैं, जहां पर सामान्य से कम पानी गिरा। पूरी खबर पढ़ें…
02:07 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
बिहार के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की और तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:05 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के 6 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:04 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा के 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

हरियाणा में मानसून के सबसे महत्वपूर्ण महीने जुलाई में इस बार बारिश उम्मीद से काफी कम रही। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मासिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में जुलाई के दौरान 109.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस महीने का सामान्य औसत 149.1 मिमी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:40 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
2 अगस्त: सिक्किम और हिमालय से लगे बंगाल के जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गैंगेटिक पश्चिम बंगाल के 15 जिलों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तमिलनाडु और पुडुचेरी को छोड़कर पूरे देश में बारिश का यलो अलर्ट है।
3 अगस्त: सिक्किम और हिमालय से लगे बंगाल के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट है।
01:40 AM1 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान



