गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश, घरों-दुकानों में भरा पानी: झारखंड के 5 जिलों में स्कूल बंद; 2 दिन में दिल्ली-हरियाणा पहुंच सकता है मानसून

0
गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश, घरों-दुकानों में भरा पानी:  झारखंड के 5 जिलों में स्कूल बंद; 2 दिन में दिल्ली-हरियाणा पहुंच सकता है मानसून


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Jharkhand Gujarat

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश का रौद्र रूप भी नजर आने लगा है। गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं।

झारखंड के खूंटी में बारिश से बनाई नदी पर बना पुल ढह गया, जिससे खूंटी-सिमदेगा रोड ब्लॉक हो गई। भारी बारिश की चेतावनी के चलते रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में सभी स्कूल आज बंद रहेंगे, जबकि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 8वीं तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी।

हालांकि राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी अभी भी ज्यों की त्यों है। जैसलमेर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में भी गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पिछले दो दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में तेजी से पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों में दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

20 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए…

महाराष्ट्र में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रायगढ़ में आज स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने गुरुवार रात महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं, पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिले में सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं।

पश्चिमी महाराष्ट्र में इंद्रायणी और कुछ दूसरी नदियों में बाढ़ आ गई है। नासिक में गोदावरी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। यहां कई मंदिर गोदावरी के पानी में डूब गए हैं।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

झारखंड: खूंटी के तोरपा में गुरुवार को भारी बारिश के कारण बनई नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे खूंटी-सिमडेगा मार्ग ब्लॉक हो गया।

झारखंड: खूंटी के तोरपा में गुरुवार को भारी बारिश के कारण बनई नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे खूंटी-सिमडेगा मार्ग ब्लॉक हो गया।

महाराष्ट्र: नासिक में गोदावरी नदी में आई बाढ़ के कारण इसके किनारे पर बने कई मंदिर डूब गए।

महाराष्ट्र: नासिक में गोदावरी नदी में आई बाढ़ के कारण इसके किनारे पर बने कई मंदिर डूब गए।

झारखंड: राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। एक परिवार को पुलिसकर्मी ने सुरक्षित जगह पहुंचाया।

झारखंड: राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। एक परिवार को पुलिसकर्मी ने सुरक्षित जगह पहुंचाया।

राजस्थान: जयपुर में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रहा, चौमूं में एक पुलिस थाने में एक फीट तक पानी भर गया।

राजस्थान: जयपुर में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रहा, चौमूं में एक पुलिस थाने में एक फीट तक पानी भर गया।

गुरुवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें…

  • उत्तर प्रदेश: कानपुर के कुरसेड़ा गांव में एक, बिधनू के चंपतपुर गांव में एक और भारू गांव में एक महिला की मौत हो गई। कौशांबी में 4 बच्चों की मौत हुई है। चित्रकूट में भी एक युवक की मौत बिजली गिरने से हुई।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 21 जून: पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।
  • 22 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम, केरल, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।



Source link