Sunday, August 30, 2026
Homeफूडगुड़ की चाय बनाते समय न करें ये गलती, वरना फट जाएगा...

गुड़ की चाय बनाते समय न करें ये गलती, वरना फट जाएगा दूध! जानें सही तरीका


Last Updated:

गुड़ की चाय सर्दियों में पसंद की जाने वाली देसी ड्रिंक है, लेकिन इसे बनाते समय अक्सर दूध फटने की समस्या हो जाती है. अगर आप भी चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, तो जानिए गुड़ डालने का सही समय और घर पर स्वादिष्ट गुड़ की चाय बनाने का आसान तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चाय में गुड़ डालने का सही समय.

सर्दियों में गर्मागर्म गुड़ की चाय पीने का मजा ही अलग है. चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से चाय में एक अलग देसी स्वाद और खुशबू आती है. हालांकि गुड़ की चाय बनाते समय अक्सर एक समस्या आती है और वह है दूध का फटना. दरअसल, अगर गुड़ को गलत समय पर चाय में डाल दिया जाए, तो दूध फट सकता है और पूरी चाय का स्वाद खराब हो सकता है. इसलिए गुड़ की चाय बनाने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है.

गुड़ की चाय के लिए सामग्री
दूध – 2 कप
पानी – 1 कप
चायपत्ती – 2 चम्मच
गुड़ – 2 से 3 बड़े चम्मच या स्वादानुसार
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
इलायची – 2 से 3
दालचीनी – छोटा टुकड़ा
लौंग – 1 से 2

आप चाहें तो इसमें काली मिर्च या सौंफ भी डाल सकते हैं.

सबसे पहले मसाले उबालें

एक पैन में पानी डालकर उसमें कुटी हुई अदरक, इलायची, दालचीनी और लौंग डालें. इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें. इससे मसालों का स्वाद और खुशबू पानी में अच्छी तरह आ जाएगी. अब इसमें चायपत्ती डालें और करीब 1 मिनट तक पकाएं. चायपत्ती को बहुत देर तक उबालने से चाय कड़वी हो सकती है, इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा न पकाएं.

अब दूध डालें

मसालों और चायपत्ती वाले मिश्रण में दूध डालें. गैस की आंच मध्यम रखें और चाय को उबलने दें. एक-दो बार चम्मच से चलाते रहें, ताकि दूध नीचे न लगे. चाय को अपनी पसंद के अनुसार 2 से 3 मिनट तक पकाया जा सकता है. याद रखें कि इस स्टेज पर गुड़ न डालें. यही गुड़ की चाय बनाने का सबसे जरूरी तरीका है.

गुड़ डालने का सही समय

जब चाय अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें. इसके बाद गुड़ को कद्दूकस करके या छोटे टुकड़ों में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. गुड़ को सीधे तेज आंच पर उबलती हुई दूध वाली चाय में डालने से दूध फटने का खतरा बढ़ सकता है. गुड़ की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. गुड़ डालने के बाद चाय को दोबारा तेज आंच पर उबालने की जरूरत नहीं होती.

दूध क्यों फट सकता है?

गुड़ में कुछ अम्लीय तत्व मौजूद होते हैं. जब इसे बहुत गर्म दूध में डाला जाता है, तो दूध के प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया के कारण उसके फटने की संभावना बढ़ सकती है. यही वजह है कि गुड़ को चाय पकने के बाद और गैस बंद करने के तुरंत बाद डालना ज्यादा सुरक्षित तरीका माना जाता है. अगर आप चाहें तो गुड़ को थोड़े गर्म पानी में अलग से घोलकर छान लें और फिर तैयार चाय में मिला सकते हैं. इससे गुड़ अच्छी तरह घुल भी जाएगा.

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

गुड़ की चाय का स्वाद बेहतर बनाने के लिए ताजा अदरक और इलायची का इस्तेमाल करें. गुड़ का स्वाद पहले से चखकर देखें, क्योंकि अलग-अलग गुड़ में मिठास और स्वाद अलग हो सकता है. गुड़ डालने के बाद चाय को ज्यादा देर तक उबालने से उसका स्वाद बदल सकता है. गरमागरम गुड़ की चाय को कप में छानकर तुरंत परोसें. इसमें देसी मिठास के साथ मसालों की खुशबू भी अच्छी लगेगी.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments