आरती कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु।
भागलपुर के गुरहट्टा चौक स्थित नवरात्रि के चौथे दिन देर रात दुर्गा पंडालो में भक्तों की भारी भी देखी गई। श्रद्धालुओं ने माता की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया।
.
आरती के दौरान भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी विशेष रूप से महिला भक्ति भाव से आरती में शामिल हुई। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी।
पूजा समिति के अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवल किशोर साह, सचिव बिपिन कुमार अप्पू और पूजा प्रभारी अनिल कुमार उपस्थित थे। नन्द किशोर साह ने बताया कि यह पूजा पूरे भागलपुर में “मां का चोमुखी दुर्गा” के नाम से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के अनुसार मां दुर्गा का बहुत बड़ा महत्व है, क्योंकि वे जननी हैं और उनसे ही सबकी उत्पत्ति हुई है।

