Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर में भाजपा का स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत अभियान: नेताओं ने दिया...

मंदसौर में भाजपा का स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत अभियान: नेताओं ने दिया स्थानीय उत्पाद अपनाने और आर्थिक स्वाभिमान का संदेश – Mandsaur News


मंदसौर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिलेभर के भाजपा मंडलों में स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। ये कार्यशालाएं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हुईं।

.

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह गौड़ और अन्य पदाधिकारियों के साथ उपभोक्ताओं व व्यापारियों को सम्मानित किया। पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता निहालचंद मालवीय और जिला उपाध्यक्ष सुनील जैन जैसे नेताओं ने भी विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

शामगढ़, दक्षिण, सुवासरा और बसई मंडलों में भी जिला पदाधिकारियों व नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी केवल एक आर्थिक विषय नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति और स्वाभिमान की भावना से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने का अभियान चल रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की मानसिकता विकसित करनी होगी।

वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी सुधार स्वदेशी अभियान को मजबूती प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments