Thursday, June 4, 2026
Homeदेशयोग ने पूरे विश्व को जोड़ा... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM का...

योग ने पूरे विश्व को जोड़ा… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM का दुनिया को संदेश


Live now

Last Updated:

International Yoga Day Live Updates: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शु…और पढ़ें

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम से देश-दुनिया को संबोधित किया.

आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. इस अवसर पर दुनिया भर में लोग एक साथ मिलकर योगाभ्यास कर रहे हैं. इस मौके पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं. आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है. योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना. ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है.’

PM Modi Yog Divas Live: योग से हमें शांति की दिशा मिलती है… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया तनाव से गुजर रही है, कई क्षेत्रों में अशांति और अस्थिरता फैल रही है. ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है. इस साल के अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए थीम है… एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य…’

PM Modi International Yoga Day Live: ‘सिडनी ओपेरा हाउस से लेकर एवरेस्ट तक, संदेश स्पष्ट है… योग सभी के लिए’

पीएम मोदी विशाखापट्टनम में कहा, ‘नौसेना भी आज योग में भाग ले रही है… सिडनी ओपेरा हाउस से लेकर एवरेस्ट तक, संदेश स्पष्ट है… योग सभी के लिए है. विशाखापट्टनम प्राकृतिक सुंदरता और विकास का संगम है. मैं चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण गारु को यहां किए गए प्रबंधों के लिए बधाई देता हूं.’

PM Modi International Yoga Divas Live: 175 देशों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत का समर्थन किया… विशाखापट्टनम से पीएम मोदी

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं भारत और दुनिया के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं. योग ने दुनिया को एक साथ ला दिया है. 175 देशों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया, यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है.

homenation

योग ने पूरे विश्व को जोड़ा… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM का दुनिया को संदेश



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments