पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पड़ा बदमाश।
हरियाणा के गुरुग्राम शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस की दो वांटेड बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की तरफ से चलाई गई गोलियों में बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। वहीं, दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर विकास भी गोली लगने से घायल हो गए
.
पुलिस और बदमाशों के बीच कुल 13 राउंड फायरिंग हुई। मौके से दो पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक चोरी की बाइक और 13 खाली खोल बरामद किए गए हैं।
अस्पताल में घायल अवस्था में पड़ा बदमाश।
दिल्ली में हुई हत्या में वांटेड थे बदमाश आज सुबह लगभग 4:30 बजे क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए), सेक्टर 40, गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ज्वाइंट ऑपरेशन में धनकोट नहर के पास ये एनकाउंटर किया है। दोनों ही बदमाश नजफगढ़ में नीरज तेहलान की हत्या में वांटेड थे, पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया। बदमाशों की पहचान मोहित (29) निवासी गोयला खुर्द, छावला, दिल्ली, और जतिन (21) निवासी द्वारका, दिल्ली के रूप में हुई है।

घायल बदमाशों के साथ खड़ी क्राइम ब्रांच की टीम।
SI के हाथ में लगी गोली, हालत खतरे से बाहर स्पेशल सेल दिल्ली की टीम मौके पर मौजूद थी। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें हेडकांस्टेबल नरपत की बुलेटप्रूफ जैकेट पर एक गोली आकर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। गोली जैकेट में फंस गई और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
वहीं, सब-इंस्पेक्टर विकास के बाएं हाथ में एक गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। तुरंत ही SI को पुलिस टीम ने मौके से उठाकर गुरुग्राम सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

