गृह मंत्री अमित शाह आज खगड़िया पहुंचेंगे। वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जननायक कर्पूरी ठाकुर (जेएनकेटी) मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका आगमन दोपहर 12:45 बजे हवाई मार्ग से प्रस्तावित है। सभा के लिए प्रशासन और एनडीए कार्यकर
.
बताया जा रहा है कि अमित शाह इस जनसभा में जेडीयू प्रत्याशी बबलू मंडल के समर्थन में मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शहरभर में स्वागत बैनर-पोस्टर और झंडे लगाए गए हैं।
जनसभा के दौरान अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की रणनीति, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों पर जनता से संवाद करेंगे।

