Monday, August 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का किया स्वागत: तमकुही राज...

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का किया स्वागत: तमकुही राज में बोले- बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार – Tamkuhi Raj News


आशोक वत्स | तमकुही राज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का शनिवार को तमकुहीराज में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। वे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

उनके आगमन पर जगह-जगह फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। ‘जय भाजपा, जय मोदी’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत तमकुहीराज के अध्यक्ष जेपी गुप्ता, भाजपा नेता निलय कुमार सिंह और पासवान समाज के गणमान्य लोग एडवोकेट चंद्रशेखर आर्य की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंत्री का स्वागत किया और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की कामना की।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि बिहार में इस बार फिर से एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता विकास, रोजगार, शिक्षा और अपराधमुक्त शासन के नाम पर वोट देगी।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से बिहार ने तेजी से विकास की दिशा पकड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है, जिसमें गरीबों को पक्का घर, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना और किसानों की आय बढ़ाने की पहल शामिल है।

पासवान ने जोर दिया कि एनडीए की सरकार ही बिहार को आगे ले जा सकती है, जबकि विपक्ष सिर्फ झूठे वादों और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान करें।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं ने मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बना रहा। मंत्री के स्वागत के लिए तमकुहीराज तहसील गेट पर पहले से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक एकत्रित थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments