गोंडा देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने आज बुधवार को देवीपाटन परिक्षेत्र कार्यालय से एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की है। इस दौरान उन्होंने देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों में अवैध टैक्सी व बस स्टैंड, सड़कों पर अतिक्रमण, एक्सीडेंट हॉटस्पॉट में सुधार और ई-रिक्शा के रूट निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बरूवार जाति के उत्थान को लेकर भी निर्देश दिए गए है। समीक्षा बैठक में गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सीओ यातायात विनय कुमार सिंह और सीओ सदर शिल्पा वर्मा देवीपाटन परिक्षेत्र कार्यालय में उपस्थित रहे। बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक तथा यातायात सीओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े। आईजी अमित पाठक ने सभी पुलिस अधीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि चारों जिलों में संचालित अवैध टैक्सी और बस स्टैंड के खिलाफ तत्काल अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें बंद कराया जाए। लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़कों पर चले इसके साथ ही, सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी अभियान चलाकर हटवाया जाए, जिससे आम जनता को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके। उन्होंने एक्सीडेंट हॉटस्पॉट में सुधार लाने के लिए भी निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। ई-रिक्शा के कारण होने वाले जाम की समस्या को देखते हुए, आईजी ने चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों और यातायात क्षेत्राधिकारियों को ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारण करने और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, चारों जिलों में बरूवार जाति के उत्थान के लिए लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए है। आईजी ने चारों जिले के पुलिस अधीक्षकों को अभी निर्देश दिया है की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ भी लगातार अभियान चला करके कार्रवाई की जाए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़कों पर चले।
Source link
गोंडा में अतिक्रमण को लेकर आईजी की बैठक: आईजी कार्यालय से चारों पुलिस अधीक्षकों के साथ हुई वर्चुअल बैठक – Gonda News
RELATED ARTICLES

