Thursday, July 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोंडा में 105 दुकानों के आवंटन की दोबारा जांच शुरू: अपात्र...

गोंडा में 105 दुकानों के आवंटन की दोबारा जांच शुरू: अपात्र लोगों को दुकान देने की शिकायत पर तहसीलदार ने मांगे सभी दस्तावेज – Gonda News


गोंडा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में तीन स्थानों पर बनाए गए मॉडल वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन की दोबारा जांच शुरू हो गई है। डूडा विभाग ने 93 लाख रुपये की लागत से 105 दुकानें बनवाई हैं इन दुकानों के लिए 1600 आवेदन आए थे।नगर पालिका परिषद पर अपात्र लोगों को दुकानें आवंटित करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार बिना ठेला चलाने वाले लोगों को भी दुकानें दी गईं इन दुकानों को किराए पर देने की योजना थी।

गोंडा सदर तहसीलदार मनीष वर्मा ने नगर पालिका से सभी आवेदनों के मूल दस्तावेज मांगे हैं संबंधित कर्मचारी अभी तक तहसीलदार के सवालों का जवाब नहीं दे पाए हैं। जुलाई में पात्रों की सूची फाइनल की गई थी गड़बड़ियों की शिकायत पर तत्कालीन डीएम ने दोबारा जांच के आदेश दिए थे। वेंडिंग जोन में आफिसर्स फील्ड हॉस्टल से बाउंड्री तक 40 दुकानें हैं। गांधी पार्क मुख्य द्वार से एलबीएस चौराहा तक 34 दुकानें हैं। नेकी की दीवार से जीआईसी गेट बहराइच रोड तक 31 दुकानें हैं। प्रत्येक दुकान का प्रीमियम 15 हजार रुपये तय किया गया है।

तहसीलदार मनीष वर्मा ने कहा कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ मिलेगा। मेरे द्वारा पूरी मामले की जांच की जा रही है। इसका लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो वास्तव में ठेले और अन्य चीज लगा करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। एक व्यक्ति को एक ही दुकान का लाभ भी दिया जाएगा ताकि वह दूसरे को किराए पर ना दे सके। गोंडा नगर पालिका परिषद की प्रभारी अधिशासी अभियंता को भी पूरे मामले को लेकर पत्र लिखा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments