Tuesday, August 11, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज में न्यू पुलिस लाइन के पीछे मिला अज्ञात शव: गांवों...

गोपालगंज में न्यू पुलिस लाइन के पीछे मिला अज्ञात शव: गांवों के लोगों से पहचान कराने का प्रयास कर रही पुलिस – Gopalganj News


गोपालगंज में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। पानी में तैरता हुआ शव देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र में न्यू पुलिस लाइन के पीछे बसडिला चवर स्थित पोखर

.

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, शव कुछ दिन पुराना प्रतीत होता है और युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

गांवों के लोगों से पहचान कराने का प्रयास कर रही पुलिस

मृतक युवक ने काले रंग की पैंट और ‘बोल बम’ लिखा हुआ टी-शर्ट पहन रखा था। शव की तलाशी के दौरान कोई पहचान पत्र, दस्तावेज या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी तत्काल शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। नगर थाना पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया है।

स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस।

गुमशुदगी की रिपोर्टों से कराया जा रहा मिलान

नगर थाना पुलिस ने युवक के हुलिए और पहनावे की जानकारी आसपास के थानों और इलाकों में भेज दी है, ताकि गुमशुदगी की हालिया रिपोर्टों से इसका मिलान किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों, जैसे डूबने या किसी आपराधिक साजिश का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments