Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर में भाजपा की आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला: स्वदेशी अपनाने- महिलाओं के...

गोरखपुर में भाजपा की आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला: स्वदेशी अपनाने- महिलाओं के योगदान पर जोर, जन-जन तक अभियान को पहुंचाने का निर्देश – Gorakhpur News


अभिजीत सिंह | गोरखपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला शुक्रवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना ही राष्ट्रसेवा है। इसके माध्यम से गाँव-गाँव और शहर-शहर में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को घर के पास रोजगार मिलेगा।

महिलाओं के योगदान को सराहा गया

डॉ. त्रिपाठी ने महिलाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से महिलाएँ हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं और छोटे उद्योगों में पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मिलकर 2047 तक भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएगा।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितम्बर से 25 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। तिवारी ने कहा कि यह अभियान आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी देश को मजबूत करेगा।

खजनी विधायक ने दिया संदेश

खजनी विधायक रामजी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विज़न केवल आत्मनिर्भर भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत को सशक्त आर्थिक शक्ति बनाना है। इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 23 सितंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments