बालाघाट में 1 मई को गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती ‘त्रिगुण पर्व’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नगर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। नगर के वार्ड नंबर 13 स्थित समता भवन बुद्धविहार में भगवान गौतम बुद्ध की विशेष पूजा-वंदना के बाद एक रैली निकाली गई। यह रैली ‘बुद्धम शरणम गच्छामि’ के जयघोष के साथ आंबेडकर चौक पहुंची, जहां पूजा-वंदना की गई और बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान नागपुर से आए भदन्त वन्नासामी ने सामूहिक धम्मदेशना और त्रिशरण धारण कराया। इसके बाद पंचशील बौद्ध विहार समता भवन बूढ़ी में भिक्खु संघ द्वारा परित्राण पाठ का आयोजन हुआ। मंचीय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न वक्ताओं तथा पूज्य भंते ने भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जयंती समारोह के अवसर पर समाज के उन प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह उल्लेखनीय है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, जिनके बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था। उन्होंने राजसी ठाठ छोड़कर वर्षों तक कठोर तपस्या की और बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे इसी दिन सत्य का ज्ञान प्राप्त किया था। महात्मा बुद्ध ने अपने ज्ञान से पूरी दुनिया को नई रोशनी दी, जिसके कारण बौद्ध अनुयायी वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध जयंती के रूप में मनाते हैं।
Source link
गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती मनाई: बालाघाट में आंबेडकर चौक से भवन तक हुए कार्यक्रम – Balaghat (Madhya Pradesh) News
RELATED ARTICLES

