Monday, September 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश18 दिन से रैन बसेरा की बिजली गुल: संचालक बोले- रात...

18 दिन से रैन बसेरा की बिजली गुल: संचालक बोले- रात में कैसे राहगीरों को रोकें, CMO बोले- जल्द शुरू होगी सप्लाई – Dindori News




डिंडौरी में नगर परिषद के रैन बसेरा की बिजली पिछले 18 दिनों से बंद है। 7,967 रुपये का बिजली बिल जमा न होने के कारण 27 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे बिजली काट दी गई थी। इससे रैन बसेरा में रात गुजारने आने वाले राहगीरों को ठहराने में दिक्कत हो रही है। रैन बसेरा के संचालक ने नगर परिषद को कई बार इसकी जानकारी दी है, लेकिन अभी तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। यहां महिलाओं के लिए 9 और पुरुषों के लिए 14 पलंग की व्यवस्था है। बिजली नहीं रहते से डरते हैं रुकने से रैन बसेरा में काम करने वाली शशि मरावी ने बताया कि रोजाना कई राहगीर रात में रुकने आते हैं। किसी दिन 10 तो किसी दिन 4 लोग यहां ठहरते हैं। बिजली न होने से उन्हें राहगीरों को रोकने में डर लगता है। रात में अंधेरा रहने से किसी घटना की आशंका बनी रहती है। शशि मरावी के मुताबिक, बिजली कटने के बाद नगर परिषद को इसकी सूचना दी गई थी। अधिकारियों ने जल्द ही बिजली बिल का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, 18 दिन बीत जाने के बाद भी सप्लाई फिर से शुरू नहीं हुई है। उनका कहना है कि रैन बसेरा का मुख्य मकसद बाहर से आने वाले जरूरतमंद राहगीरों को सुरक्षित रात गुजारने की सुविधा देना है। बिजली न होने से यह पूरी व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। जल्द करा देंगे बिजली भुगतान इस मामले पर नगर परिषद के सीएमओ वेद प्रकाश पुरी गोस्वामी ने बताया कि बिजली बिल का भुगतान जल्द ही करा दिया जाएगा। इसके बाद रैन बसेरा की बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments