Monday, September 14, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय- मेंटेनेंस कार्य के दौरान पावर हाउस में लगी आग: बरौनी-2...

बेगूसराय- मेंटेनेंस कार्य के दौरान पावर हाउस में लगी आग: बरौनी-2 फीडर का स्वीचयार्ड जला, तेज धमाके के साथ उठी लपटें; बिजली आपूर्ति बाधित – Begusarai News




बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के तहत की जा रही पेड़ की छंटाई के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। छंटाई के दौरान हुए अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण पावर हाउस परिसर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें बरौनी-2 फीडर से जुड़ा पावर ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड जल गया। हादसे के बाद सभी इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। व्यवस्था ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है, इसके कारण सभी फीडरों की बिजली बंद कर दी गई है। जिससे भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक तारों के बीच जोरदार शॉर्ट सर्किट जानकारी के अनुसार पावर हाउस परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस और हाई वोल्टेज लाइनों के पास फैले पेड़ की टहनियों की छंटाई का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक तारों के बीच जोरदार शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट होते ही पावर हाउस में तेज धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। धमाके की गूंज और उठता धुआं देखकर पावर हाउस में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के कर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पावर ग्रिड स्ट्रक्चर के बीच से उठते धुएं और लपटों पर अग्निशमन सिलेंडरों और पानी की बौछारों का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका है, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर का एक बड़ा हिस्सा जल चुका था। बरौनी-2 ब्रेकर में खराबी और स्विचयार्ड में आग लगने के कारण तत्काल रखरखाव के लिए सभी फीडरों की बिजली बंद कर दी गई है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटने से आम जनता परेशान है। घटना के बाद बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर जुटी हुई है। आपूर्ति कब तक पूरी तरह बहाल हो पाएगी, इस पर संशय बना हुआ है। वहीं, इस हादसे के संबंध में जब विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई, तो कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने या बोलने को तैयार नहीं हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments