ग्वालियर की उभरती क्रिकेट प्रतिभा अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारत-ए महिला टीम की टी-20 कप्तानी उन्हें दी है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके करियर बल्कि ग्वालियर के खेल जगत के लिए भी गर्व का विषय है। बता दें, अनुष्का की कप्तानी में भारत-ए टीम इंग्लैंड-ए के खिलाफ तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। ये मुकाबले नॉर्थम्पटन और चेल्सफोर्ड में आयोजित होंगे। उनके आक्रामक खेल और लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। इस जिम्मेदारी पर अनुष्का ने कहा कि देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी। टी-20 सीरीज (इंग्लैंड-ए बनाम भारत-ए) का शेड्यूल वनडे सीरीज प्रदर्शन के दम पर मिली कप्तानी हरफनमौला खिलाड़ी अनुष्का शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया, जहां तीन मैचों में उपयोगी पारियां खेलीं। महिला प्रीमियर लीग 2026 में उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए 30 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का प्रदर्शन किया। घरेलू क्रिकेट में शानदार सफर
Source link
ग्वालियर की अनुष्का को बड़ी जिम्मेदारी: इंडिया-ए महिला टी-20 टीम की कप्तान बनीं, कहा- सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी – Gwalior News
RELATED ARTICLES

