Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में जमीन देखने गए युवक पर फायरिंग: मारपीट की, बाइक...

ग्वालियर में जमीन देखने गए युवक पर फायरिंग: मारपीट की, बाइक तोड़ी और दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने चार को पकड़ा – Gwalior News



ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में 11 मई को जमीन देखने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक को पहले गालियां दी, फिर कट्टे और बंदूक से हवाई फायर किए गए और उसके साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल तोड़ दी गई।

.

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए हैं।

मारपीट कर बाइक तोड़ी, कट्टे से की फायरिंग

फरियादी आकाश भदौरिया निवासी एच ब्लॉक, शताब्दीपुरम, डीडी नगर ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 11 मई की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल (MP30 HL 8260) से जमीन देखने के लिए चकरायपुरा रोड, सुसेरा कोठी गया था। तभी वहां बोलेरो गाड़ी (MP07 ZP 7558) से चार युवक पहुंचे जिनकी पहचान हद्दू उर्फ सौरव गुर्जर (निवासी जनकपुर), अरविंद कंसाना (निवासी महाराजपुरा), गब्बर जाटव (निवासी सुसेरा कोठी) और मुकेश गुर्जर के रूप में हुई।

जैसे ही आकाश ने जमीन देखनी शुरू की, आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा– “ये जमीन हमारी है, खरीदनी है तो हमें पैसे देने पड़ेंगे, वरना तुम्हारी और रामदुलारे की ऐसी-तैसी कर देंगे।” इसके बाद आरोपियों ने कट्टे और बंदूकों से हवाई फायरिंग शुरू कर दी और आकाश के साथ मारपीट की। उसकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बोलेरो गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

पुरानी छावनी थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने उनके पास से कट्टा, बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं, जिन्हें घटना के दौरान उपयोग किया गया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments