Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबेटी की शादी से पहले पिता की मौत: बाइक से कार्ड...

बेटी की शादी से पहले पिता की मौत: बाइक से कार्ड बांटने निकले थे, सड़क हादसे में चली गई जान – Shahdol News




शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वे अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे, तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के भालूमंडा थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय बाबूराम बैगा के रूप में हुई है। उनकी बेटी का विवाह 27 अप्रैल को निर्धारित था, जिसके लिए वह रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने निकले थे। जानकारी के मुताबिक, बाबूराम जैतपुर के बिरौडी गांव में निमंत्रण देने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से चकौडिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूराम बैगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments