गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान को ध्वस्त करने वाले लोग आज संविधान की कॉपी हाथ में लेकर घूम रहे हैं और इसकी सच्चाई देश का युवा अच्छी तरह समझता है। मंत्री पटेल ने यह बयान राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए “देश में छात्रों की गूंज” अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया। साथ ही उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर कहा कि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है और परिणाम का इंतजार किया जाना चाहिए। इमरजेंसी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आपातकाल को पढ़ाए बिना देश का इतिहास अधूरा रहेगा। दरअसल, राहुल गांधी द्वारा छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर “देश में छात्रों की गूंज” अभियान शुरू किया गया है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की बात करने वालों का इतिहास सभी जानते हैं और युवा वर्ग भी सब समझता है। नीट परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री पटेल ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले ही सभी आवश्यक जानकारी दे चुके हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई है तथा अब सभी को परिणाम का इंतजार करना चाहिए। वहीं इमरजेंसी को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इसे पढ़ाए बिना न तो स्वतंत्रता का इतिहास पूरा हो सकता है और न ही लोकतंत्र को बचाने के संघर्ष की सही जानकारी मिल सकती है। आपको बता दें कि मंत्री प्रहलाद पटेल ग्वालियर के राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित “आपातकाल एक काला अध्याय” कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां वक्ताओं ने आपातकाल के दौर और उसके लोकतांत्रिक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।
Source link
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर हमला: बोले- संविधान को ध्वस्त करने वाले आज संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे – Gwalior News
RELATED ARTICLES

