Monday, November 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपूर्व सैनिकों ने शहीदों के नाम दीप जलाए: कारगिल चौक पर...

पूर्व सैनिकों ने शहीदों के नाम दीप जलाए: कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि दी; बोले- परिवार के साथ त्योहार मनाएं, जवानों को याद करें – Betul News




बैतूल में दीपावली के उल्लास के बीच देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को भी याद किया गया। पूर्व सैनिक संगठन जिला बैतूल की ओर से कारगिल चौक पर ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान कारगिल चौक पर दीप जलाकर उन वीर जवानों को याद किया गया, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशवासी आज जिन त्योहारों को परिवार और अपनों के बीच उत्साह से मना पाते हैं, उसके पीछे सीमा पर तैनात जवानों का समर्पण और बलिदान भी है। शहीदों की स्मृति को जीवित रखना और उनकी कुर्बानी को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। संगठन के उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। सभी लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में एक दीप उनके नाम भी जरूर जलाएं। यह छोटा सा प्रयास उनके प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश राजू मालवी, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, गुलाब राव डांगे, संजय नरवरे, जगदीश झोड़, सुरेश धाड़से, राजेश पेशवे, सह सचिव हरीश राठौर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments