Monday, November 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहडोल के 22 गांवों में बाघ-तेदुएं और हाथी का मूवमेंट: अब...

शहडोल के 22 गांवों में बाघ-तेदुएं और हाथी का मूवमेंट: अब ड्रोन से रखी जाएगी नजर, वन विभाग ने बनाई 717 ग्रामीणों की लिस्ट – Shahdol News




शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल के 22 गांवों में हाथी, बाघ, तेंदुए और भालू घूम रहे हैं। वन विभाग ने खतरे को देखते हुए इन गांवों के 717 ग्रामीणों की सूची बनाई है। ब्यौहारी, गोदावल और जयसिंहनगर रेंज में पिछले कुछ दिनों में हाथियों के हमलों से कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। फसलों और दूसरी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। विभाग ने इन गांवों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई है। वन विभाग ने बरही, बेंड़ा, किरियाटोला, शहरगढ़, रामगढ़, पुरियाटोला और खड़खड़िया समेत अलग-अलग इलाकों के ग्रामीणों की जानकारी जुटाई है। सूची संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। कलेक्टर को भेदी गई लिस्ट डीएफओ के मुताबिक, 22 संवेदनशील गांवों की सूची कलेक्टर को सौंपी गई है। हाथियों के हमलों में जिन ग्रामीणों के मकान टूटे हैं, उन्हें पक्के मकान देने की संभावनाओं पर प्रशासन से बात की जा रही है। यह मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद किया जाएगा। डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि ब्यौहारी, गोदावल और जयसिंहनगर इलाके में करीब 22 हाथियों और 25 बाघों की आवाजाही दर्ज की गई है। यहां बड़ी संख्या में तेंदुए और भालू भी घूमते हैं। गलियारे का हिस्सा है ये इलाका उत्तर वन मंडल का यह इलाका संजय गांधी टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बीच वन्यजीव गलियारे का हिस्सा है। दोनों रिजर्व के बीच आने-जाने वाले वन्यजीव इसी इलाके से गुजरते हैं। जंगल से लगे गांवों में उनकी मौजूदगी बनी रहती है। दो ड्रोन से निगरानी, 24 घंटे निगरानी

वन विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा मैदानी अमले को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार वन्यजीवों के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं, ताकि आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने वाले जानवरों की जानकारी समय रहते मिल सके। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि हाथी, बाघ या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें और स्वयं उनके नजदीक जाने का प्रयास न करें। हाथियों ने तोड़े मकान, फसलों को नुकसान

उत्तर वन मंडल के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पिछले कुछ दिनों में हाथियों के हमलों से मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर खेतों में खड़ी फसलें भी हाथियों ने बर्बाद कर दी हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। खासकर रात के समय हाथियों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। यहां भी निगरानी हुई शुरू

डीएफओ तरुणा ने बताया कि बाहर से आए कुछ हाथी उत्तर वन मंडल से निकलकर दक्षिण वन मंडल की ओर चले गए हैं। इन हाथियों की निगरानी अब दक्षिण वन मंडल की टीम कर रही है। वहीं उत्तर वन मंडल में मौजूद हाथियों और अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग का प्रयास है कि वन्यजीवों की आवाजाही की जानकारी समय पर ग्रामीणों तक पहुंचे और संभावित जनहानि को रोका जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments