दिवाली के बाद भी Amazon पर फेस्टिव सीजन सेल चल रही है। इस फेस्टिव सीजन सेल में आप कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की खरीद पर डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। एप्पल के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 को आप इस सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी ने फोन की कीमत में कटौती की है। साथ ही, इसकी खरीद पर एक्सचेंज ऑफर और अन्य डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा।
अमेजन पर मिल रहा ऑफर
एप्पल ने हाल ही में iPhone 17 की कीमत बढ़ाई है। इसे पिछले साल 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद यह फोन 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा था। अमेजन पर चल रहे फेस्टिव सीजन सेल में यह 7,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसे 92,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, कंपनी की तरफ से 37,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
iPhone 17 के फीचर्स
एप्पल का यह आईफोन 6.3 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डायनैमिक आईलैंड और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह आईफोन Apple के A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
| iPhone 17 | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच, OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | A19 Bionic |
| स्टोरेज | 1TB |
| कैमरा | 48MP + 48MP, 18MP |
iPhone 17 के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है। यह फोन 48MP के मेन और 48MP के सेकेंडरी कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने फोन में 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया है। साथ ही, यह फोन डेडिकेटेड कैप्चर बटन के साथ आता है। यही नहीं, इसमें एक्शन बटन भी दिया गया है।
iPhone 18 की तैयारी
एप्पल अब iPhone 18 को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने वाला है। एप्पल के अपकमिंग आईफोन के फीचर्स हाल ही में सामने आए हैं। फोन की बैटरी में अपग्रेड देखने को मिल सकता है. साथ ही, यह एप्पल के नए लॉन्च हुए A20 Bionic चिप पर काम करेगा, जो AI इंटिग्रेटेड है।
यह भी पढ़ें – Vodafone Idea ने लॉन्च किया 35 रुपये वाला सस्ता प्लान, मिल रहे कई बेनिफिट्स

