दीपावली की रात डूंगरपुर शहर रोशनी और आतिशबाजी के आकर्षक नजारों से जगमगा उठा। गेपसागर की पाल से लेकर बादल महल, फतेहगढ़ी, प्रमुख बाजारों और चौराहों तक हर तरफ रंग-बिरंगी रोशनी ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। गेपसागर की पाल पर वाराणसी के जैसा लेजर शो ने लोगों को रोमांचित कर दिया। बादल महल से निकलती लेजर किरणों ने आसमान में रामायण दिखाई गई। रावण ने माता सीता का हरण कैसे किया। इसके बाद रावण ओर श्रीराम की सेना के बीच युद्ध, मेघनाद, कुंभकरण ओर रावण वध के दृश्य को जयश्रीराम के जयकारे गूंज उठे। देवी-देवताओं की छवियों और संगीत के साथ हुए इस शो को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। रंगीन सजावट से जगमग हुआ शहर
दीपावली पर शहर में उत्सव का माहौल रहा। रात होते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर दीपों और विद्युत सजावट की रोशनी छा गई। प्रमुख बाजारों, गलियों और मोहल्लों में आतिशबाजी के नजारे दिखाई दिए।
लोगों ने शुभ मुहूर्त में घरों, प्रतिष्ठानों और वाहनों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद परिवार के साथ दीपावली मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो बड़ों ने भी स्नेह और आशीर्वाद दिया। लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी
दीपावली पर नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता और स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल शहरवासियों के बीच पहुंचे। भाजपा जिला महामंत्री पंकज जैन सहित कई पार्षद भी उनके साथ रहे। तहसील चौराहे से गेपसागर की पाल तक लोगों और दुकानदारों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की रामा-श्यामा कर शुभकामनाएं दीं।
एसपी मनीष कुमार और पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह भी पाल पर मिले तो एक दूसरे को बधाई देते हुए मुंह मीठा करवाया। बच्चों की ओर से कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। लेजर किरणों से आसमान में उभरी गणेश स्तुति
गेपसागर की पाल पर रात के अंधेरे में बादल महल से निकलती लेजर किरणों ने आकर्षक नजारा पेश किया। संगीत की धुनों के साथ आसमान में लेजर ग्राफिक्स के जरिए गणेश स्तुति दिखाई गई। इसके बाद देवी-देवताओं की छवियां आसमान में उभरती नजर आईं।
रोशनी, संगीत और धार्मिक ग्राफिक्स के इस संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने मोबाइल कैमरों में इन नजारों को कैद किया। शहर में घूमने के दौरान केके गुप्ता ने लोगों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रोशनी से जगमगाते शहर और गेपसागर की पाल पर हुए लेजर शो ने दीपावली की खुशियों को यादगार बना दिया।
Source link

