दिवाली के मौके पर शुरू हुए नए संवत 2083 का आज शेयर बाजार में पहला कारोबारी सेशन है. रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ नए संवत की शुरुआत हुई थी. आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है. पिछले सात कारोबारी सेशन में बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है. इस दौरान निफ्टी 22,500 के निचले स्तर से उछलकर 25,000 के पार पहुंच गया. निफ्टी 50 के 14 शेयरों में पिछले हफ्ते 10% से ज्यादा की तेजी आई. हालांकि, इतनी बड़ी तेजी के बाद आज बाजार में कुछ मुनाफावसूली और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
November 9, 202611:40 IST
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,019 के पार
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 137.61 अंक यानी 0.17% बढ़कर 81,137.01 पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.14% की तेजी के साथ 25,019 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
November 9, 202610:57 IST
सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 750 अंक फिसला, निफ्टी 24,850 के नीचे; मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बिकवाली का दबाव बढ़ गया. सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से करीब 750 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी 24,850 के नीचे आ गया. बाजार में गिरावट की प्रमुख वजहों में मुनाफावसूली और IT शेयरों में भारी बिकवाली शामिल रही.
November 9, 202610:44 IST
शेयर बाजार में गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 389 अंक टूटा, निफ्टी 24,855 के नीचे
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गई है. सेंसेक्स 389.40 अंक यानी 0.48% टूटकर 80,610 पर आ गया है. वहीं, निफ्टी 131.15 अंक यानी 0.52% गिरकर 24,855.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
November 9, 202610:04 IST
सिटी रिसर्च को भारतीय शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद, 2027 के अंत तक 28,000 पर पहुंच सकता है निफ्टी
ब्रोकरेज फर्म सिटी रिसर्च को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी की उम्मीद है. फर्म का अनुमान है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 2027 के अंत तक 28,000 अंक के स्तर पर पहुंच सकता है. इसके पीछे कंपनियों की मजबूत कमाई की उम्मीद, कच्चे तेल की कम कीमतें और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च की रफ्तार धीमी होने जैसे कारण हैं. सिटी के मुताबिक, ये सभी कारक भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दे सकते हैं.
November 9, 202609:46 IST
Biocon के शेयर 2% से ज्यादा चढ़े
Biocon के शेयर आज के कारोबार में 2.10% की तेजी के साथ 374.95 रुपये पर पहुंच गए.
November 9, 202609:29 IST
Goldman Sachs की Data Patterns पर राय
- Neutral
- टारगेट प्राइस: ₹4,165
- Goldman Sachs ने Data Patterns पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹4,165 रखा है.
- Q2FY27 में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा. रेवेन्यू अनुमान से 10%, EBITDA 47% और PAT 52% कम रहा.
- कंपनी को दूसरी तिमाही में ₹930 करोड़ के नए ऑर्डर मिले. इससे पहली छमाही में कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹1,050 करोड़ पहुंच गया, जो सालाना आधार पर करीब 3 गुना है.
- कंपनी की कन्फर्म ऑर्डर बुक ₹1,740 करोड़ रही. इसके अलावा ₹960 करोड़ के ऑर्डर बातचीत के अंतिम चरण में हैं.
- मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 25% रेवेन्यू ग्रोथ और 35-40% EBITDA मार्जिन का लक्ष्य बरकरार रखा है.
- Goldman Sachs के मुताबिक, मजबूत ऑर्डर मिलने के बावजूद पिछले दो तिमाहियों में कमजोर प्रदर्शन और मार्जिन के कारण शेयर में जोखिम और रिटर्न का संतुलन बना हुआ है.
November 9, 202609:17 IST
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत
शेयर बाजार में आज हल्की गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 33.39 अंक (0.04%) की बढ़त के साथ 81,032.79 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 13.60 अंक (0.05%) गिरकर 24,965.05 पर पहुंच गया.
November 9, 202609:06 IST
नुवामा की टाटा स्टील पर राय
- रेटिंग: Buy | टारगेट प्राइस: ₹219
- नुवामा ने टाटा स्टील की रेटिंग अपग्रेड करके Buy कर दी है और टारगेट प्राइस ₹219 रखा है.
- कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा. वॉल्यूम में 16% बढ़ोतरी से EBITDA में तिमाही आधार पर 9.6% की वृद्धि हुई.
- EBITDA प्रति टन ₹17,200 रहा.
- मैनेजमेंट ने तीसरी तिमाही में स्टील और कोयले की कीमतों से प्रति टन 3,500 रुपये यानी 20 डॉलर का अतिरिक्त फायदा होने का अनुमान जताया है.
- नीदरलैंड्स में स्टील की ऊंची कीमतों और लागत घटने से EBITDA में अच्छी बढ़ोतरी हुई.
- कम वॉल्यूम के कारण ब्रिटेन में घाटा बढ़ा, लेकिन चौथी तिमाही में ब्रेकईवन पर पहुंचने की उम्मीद है.
- नुवामा ने बेहतर कीमतों और लौह अयस्क की बिक्री को देखते हुए FY27 और FY28 के EBITDA अनुमान में क्रमशः 2% और 9% की बढ़ोतरी की है.
November 9, 202609:04 IST
रुपया में मजबूती
रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 93.81 प्रति डॉलर पर खुला, शुक्रवार को 93.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
November 9, 202608:03 IST
Cohance Lifesciences के शेयरों पर रहेगी नजर
USFDA ने हैदराबाद स्थित कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के निरीक्षण के बाद EIR जारी किया है. यूनिट को Voluntary Action Indicated (VAI) कैटेगरी में रखा गया है. इस खबर का असर आज कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
November 9, 202608:03 IST
BHEL को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
BHEL को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन से बाड़मेर-II HVDC टर्मिनल स्टेशन के लिए 600 करोड़ से 900 करोड़ रुपये के बीच का ऑर्डर मिला है. इस खबर से आज कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
November 9, 202608:01 IST
Meesho के शेयरों पर रहेगी नजर
Meesho ने ₹186.71 करोड़ में Kirana Club और Retail Pulse Labs की 92.74% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इस खबर के चलते आज कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
November 9, 202608:00 IST
GIFT निफ्टी में तेजी, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत
GIFT निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 98 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है. ऐसे में आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होने की उम्मीद है.

