Tuesday, June 2, 2026
Homeफूडघर पर बचे हैं सिर्फ आलू, कोई बात नहीं, इस तरह बनाएं...

घर पर बचे हैं सिर्फ आलू, कोई बात नहीं, इस तरह बनाएं स्वादिष्ट सब्जी, हर कोई पूछेगा रेसिपी


Last Updated:

Shahi Dum Aloo Recipe: अगर घर में कोई और सब्जी न हो और सिर्फ आलू बचे हों, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिना टमाटर-प्याज के सिर्फ दही और मसालों का उपयोग करके स्वादिष्ट शाही दम आलू बना सकते हैं. इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है और इसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा आएगा. एक बार बनाने के बाद आप इस डिश को बार-बार बनाएंगे.

Zoom

घर पर आलू और दही से टेस्टी शाही दम आलू बना सकते हैं.

Shahi Dum Aloo Recipe: कई बार बाजार जाने का टाइम नहीं मिल पाता है और घर पर हरी सब्जियां खत्म हो जाती हैं. अधिकतर घरों में आलू हमेशा रखा रहता है, क्योंकि यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है. तमाम लोग आलू का बोरा खरीदकर रख लेते हैं और उसे इस्तेमाल करते रहते हैं. अगर आपके घर में घर में हरी सब्जियां खत्म हो गई हैं और सिर्फ आलू बचे हैं, तो चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ आलू से क्या खास बनेगा, लेकिन आज आपको आलू की एक ऐसी लाजवाब और शाही रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा. यह डिश शाही दम आलू है, जिसे आप आलू, दही और मसालों से तैयार कर सकते हैं. इसकी रेसिपी बहुत आसान है.

शाही दम आलू के लिए जरूरी सामग्री

इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए आपको चाहिए 5-6 उबले और छिले हुए मीडियम साइज के आलू. ग्रेवी तैयार करने के लिए 1 कप ताजा दही लें. तड़के के लिए 2 चम्मच तेल या घी, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 तेजपत्ता, 1 दालचीनी का टुकड़ा और 2 लौंग की आवश्यकता होगी. मसालों में आपको 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1.5 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला और स्वादानुसार नमक लेना है. आखिर में सब्जी का स्वाद दोगुना करने वाले खास ट्विस्ट के लिए 1 चम्मच कसूरी मेथी और बारीक कटा हुआ हरा धनिया पास रख लें.

शाही दम आलू बनाने की विधि

सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छील लें. अब एक कांटे या टूथपिक की मदद से आलुओं में चारों तरफ छोटे-छोटे छेद कर लें. इससे मसालों का रस आलू के अंदर तक चला जाएगा. एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल या घी गर्म करें. इसमें आलुओं को डालकर तब तक फ्राई करें जब तक कि उन पर एक हल्की सुनहरी परत न आ जाए. फ्राई करने के बाद आलुओं को एक प्लेट में निकाल लें.

अब एक कटोरी में 1 कप दही लें. इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद कढ़ाई के तेल में जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालें. जब मसाले चटकने लगें, तो गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें. अब इसमें दही और मसालों का मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें. इसे तब तक चलाना है जब तक कि ग्रेवी में उबाल न आ जाए और तेल ऊपर न तैरने लगे.

जब ग्रेवी तेल छोड़ दे, तो इसमें फ्राई किए हुए आलू और स्वाद अनुसार नमक डाल दें. ग्रेवी को गाढ़ा रखने के लिए आधा कप गुनगुना पानी मिलाएं. अब कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए पकने दें ताकि आलू सारे मसालों को सोख लें. आखिर में ऊपर से गरम मसाला और हाथों से क्रश की हुई कसूरी मेथी डालें. 1 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments