Tuesday, May 19, 2026
Homeफूडमहंगे सप्लीमेंट्स छोड़िए, ट्राई कीजिए बघेलखंड का देसी प्रोटीन पावरहाउस, स्वाद ऐसा...

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़िए, ट्राई कीजिए बघेलखंड का देसी प्रोटीन पावरहाउस, स्वाद ऐसा कि दिल ख


Last Updated:

Dal Paratha Aamras Recipe: डिजिटल वर्ल्ड में जहां यूथ एब्स और टोंड बॉडी के लिए महंगे सप्लीमेंट्स पर निर्भर है वहीं मध्य प्रदेश का बघेलखंड इलाका अपने एक पारंपरिक जायके से इस ट्रेंड को कड़ी टक्कर दे रहा है. चने और उड़द की दाल से बने हाई प्रोटीन पराठे और आम रस की यह जुगलबंदी न सिर्फ इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक देती है बल्कि आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखती है.

Dal Paratha Aamras Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को फिट रखने के लिए महंगे महंगे प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के पारंपरिक खान पान में ही सेहत का असली खजाना छिपा है? आज हम आपको लेकर चल रहे हैं बघेलखंड के एक ऐसे ही स्वाद के सफर पर जिसके आगे बड़े बड़े प्रोटीन शेक भी फीके पड़ जाएंगे. हम बात कर रहे हैं बघेलखंडी स्टाइल से तैयार दाल पराठे और आम रस की. गर्मियों के मौसम में यह कॉम्बिनेशन बघेलखंड के घरों में बड़े ही चाव से खाया जाता है. यह स्वाद में जितनी लाजवाब है उतना ही सेहत के मामले में भी दमदार है. आइए जानते हैं कि क्यों यह देसी नाश्ता आजकल शहरों में भी धूम मचा रहा है.

बघेलखंड का पारंपरिक स्वाद अब शहरों में भी हुआ हिट
बघेलखंड के ग्रामीण इलाकों से निकला यह पारंपरिक नाश्ता अब शहरी लोगों की भी पहली पसंद बनता जा रहा है. लोकल 18 से खास बातचीत में स्थानी निवासी उर्मिला मिश्रा जी ने बताया कि यह केवल एक साधारण पराठा नहीं है बल्कि पोषण का पावरहाउस है. इस पराठे को बनाने में चना, मूंग और उड़द जैसी दालों के मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देते हैं. इसके साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाले देसी मसाले जैसे हींग और अजवाइन न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि डाइजेशन को भी दुरुस्त रखते हैं. जब इसे शुद्ध देसी घी के साथ तवे पर सेका जाता है तो इसकी खुशबू ही भूख बढ़ा देती है. यह पराठा खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर में गजब की एनर्जी बनी रहती है.

जानिए दाल पराठा बनाने की पूरी विधि
अगर आप भी इस वीकेंड कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो इस आसान विधि से इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन या परात में दो कप गेहूं का आटा निकाल लें. अब इस आटे में एक कप पकी हुई या उबली हुई गाढ़ी मिक्स दाल मिला लें जिसमें चना, मूंग और उड़द शामिल हो. इसके बाद इसी आटे में बारीक कटी हरी मिर्च, ढेर सारा फ्रेश हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक चुटकी हींग, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक जैसी सभी सामग्रियां एक साथ डाल दें. अब इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाते हुए गूंथना शुरू करें. चूंकि दाल में पहले से ही काफी नमी होती है इसलिए कोशिश करें कि इसमें अलग से पानी न डालना पड़े. अगर आटा बहुत सूखा लगे तो जरूरत के हिसाब से बिल्कुल थोड़ा सा पानी छिड़क कर एक बढ़िया मुलायम और सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. इसके बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें और सूखे आटे की मदद से चकले पर गोल-गोल पराठे बेल लें. अब गैस पर तवा गर्म करें और बेले हुए पराठे को उस पर डाल दें. मध्यम आंच पर पराठे को दोनों तरफ से पलट पलट कर घी या तेल लगाते हुए तब तक अच्छी तरह सेकें जब तक कि वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए और लिजिए आपका गरमा-गरम स्वादिष्ट बघेलखंडी दाल पराठा बनकर तैयार है.

आम रस के साथ जमता है असली रंग
यूं तो इन पराठों को आप दही, चटनी या अचार के साथ कभी भी खा सकते हैं लेकिन बघेलखंड में इसे खाने का अंदाज जरा निराला है. यहां गर्मियों के दिनों में इस तीखे चटपटे पराठे को एकदम ठंडे और मीठे आम रस के साथ परोसा जाता है. पराठे का तीखापन और आम रस का मीठा स्वाद मिलकर मुंह में ऐसा स्वाद घोलते हैं कि खाने वाला बस उंगलियां चाटता रह जाता है. तो फिर देर किस बात की? इस गर्मी में महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स को कहिए बाय-बाय और घर पर बनाइए बघेलखंड का यह सेहतमंद और सुपर टेस्टी पारंपरिक नाश्ता!

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments