Sunday, April 12, 2026
Homeटेक्नोलॉजीघर में Wi-Fi की स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके जो बेहतर कर...

घर में Wi-Fi की स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके जो बेहतर कर देंगे ब्राउजिंग एक्सपीरीएंस


Wi-Fi Speed Improvement Tips: घर में वाई-फाई की सुस्त रफ्तार से परेशान हैं तो आपके लिए यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए जा रहे हैं जो कि आपकी समस्या को हल कर सकते हैं। बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आप कुछ आसान बदलाव करके अपनी इंटरनेट स्पीड को काफी हद तक सुधार सकते हैं। यहां कुछ असरदार तरीके दिए गए हैं जिनकी मदद से आप अपने घर के वाई-फाई की स्पीड को बेहतर कर सकते हैं-

राउटर की सही जगह का चुनाव करता है फायदा

राउटर को घर के किसी बीच वाले कमरे या हिस्से में रखें ताकि सिग्नल हर तरफ बराबर पहुंचें। सिग्नल नीचे की तरफ यात्रा करते हैं इसलिए राउटर को जमीन पर रखने के बजाय किसी मेज या शेल्फ पर रखें। राउटर को किसी अलमारी के अंदर या टीवी के पीछे न छुपाएं बल्कि खुली जगह का चुनाव करें जिससे हर तरफ वाई-फाई की स्पीड बेहतर बनी रहे।

एंटीना को एडजस्ट करने से फायदा

अगर आपके राउटर में दो या उससे ज्यादा एंटीना हैं, तो उन्हें अलग-अलग दिशाओं में रखें। एक को वर्टिकल और दूसरे को हॉरिजॉन्टल रखने से सिग्नल का दायरा बढ़ जाता है और मोबाइल व लैपटॉप दोनों को बेहतर कवरेज मिलती है।

सही फ्रीक्वेंसी बैंड चुनना है जरूरी

मॉडर्न राउटर ‘डुअल बैंड’ होते हैं। इनमें से सही का चुनाव करना जरूरी है तो याद रखें कि 2.4GHz दूर तक सिग्नल भेजता है और दीवारों के पार बेहतर काम करता है, लेकिन इसकी स्पीड कम होती है। वहीं 5GHz बहुत तेज स्पीड देता है, लेकिन इसका दायरा (Range) कम होती है। अगर आप राउटर के पास बैठकर गेमिंग या स्ट्रीमिंग कर रहे हैं तो 5GHz का इस्तेमाल करें।

राउटर को रीबूट करना भी अच्छा ऑप्शन

राउटर को समय-समय पर रीस्टार्ट करने से उसका कैशे (Cache) क्लियर हो जाता है और इंटरनेट की छोटी-मोटी दिक्कतें अपने आप ठीक हो जाती हैं। हफ्ते में एक बार इसे बंद करके चालू करने से आप इसे बिना बाधा के चला सकते हैं।

बिना जरूरत के गेस्ट जो वाईफाई यूज कर रहे-उन्हें हटाएं

कभी-कभी पड़ोसी आपका वाई-फाई इस्तेमाल कर रहे होते हैं जिससे बैंडविड्थ कम हो जाती है। राउटर की सेटिंग्स में जाकर देखें कि कितने डिवाइस कनेक्टेड हैं। अनचाहे वाईफाई के मेहमानों से बचने के लिए अपने वाई-फाई का पासवर्ड मजबूत रखें। एक ये सलाह भी दी जाती है कि समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें तो बेहतर है। 

ये भी पढ़ें 

Infinix Note 60 Pro कल होगा लॉन्च, एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आएगा फोन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments