Last Updated:
घर पर बने साबूदाना मसाला पापड़ एक परफेक्ट कुरकुरा और चटपटा स्नैक हैं, जो हर खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं. बनाने में आसान, हेल्दी और लंबे समय तक स्टोर करने लायक—बस एक बार बनाएं और जब मन चाहे, तुरंत फ्राई या सेककर मज़ा लें!
साबूदाना यानी टैपिओका पर्ल्स, जो उपवास में तो खूब खाया जाता है, लेकिन इसका ये कुरकुरा वर्जन हर मौसम और हर खाने के साथ परफेक्ट लगता है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसकी शेल्फ लाइफ भी लंबी होती है. बस एक बार बनाकर रख लीजिए, फिर जब मन चाहे, फ्राई या माइक्रोवेव में सेककर तुरंत सर्व कर सकते हैं.

अगर आपको खाने के साथ कुछ चटपटा, कुरकुरा और मजेदार पसंद है, तो साबूदाना मसाला पापड़ आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. दाल-चावल, खिचड़ी या फिर साधारण रोटी-सब्जी के साथ अगर ये मसालेदार पापड़ रख दिए जाएं, तो स्वाद खुद-ब-खुद दोगुना हो जाता है. मार्केट में मिलने वाले पापड़ अक्सर ऑयली या प्रिजर्वेटिव से भरे होते हैं, लेकिन अगर आप घर पर साबूदाने से पापड़ बनाएं, तो वह हेल्दी भी होंगे और टेस्ट में लाजवाब भी होंगे.

साबूदाना एनर्जी से भरपूर होता है और इसे पचाना आसान होता है. इसमें आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है. यह ग्लूटन-फ्री स्नैक है, इसलिए हर उम्र के लोग इसे खा सकते हैं. घर पर बनने से इसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साबूदाना को सही तरह से भिगोना बहुत जरूरी है, वरना पापड़ सख्त बन सकते हैं. धूप में सूखाते वक्त इन्हें उलटते रहें, ताकि दोनों तरफ से बराबर सूखें. आप चाहें तो मिक्स में बारीक हरी मिर्च या अदरक का पेस्ट भी मिला सकती हैं, इससे फ्लेवर और बढ़ जाएगा.

सबसे पहले साबूदाना को साफ पानी में 4 से 5 घंटे तक भिगो दें, ताकि वो फूल जाए. ध्यान रखें कि साबूदाना एकदम मुलायम हो जाए, पर ज्यादा पानीदार न हो. अब एक गहरे बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दें. इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक यह ट्रांसपेरेंट और गाढ़ा न हो जाए. इसमें नमक, जीरा, लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें. गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.

साबूदाना मसाला पापड़ न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. इसे आप फेस्टिव सीजन, व्रत या रोज के खाने के साथ सर्व कर सकती हैं. बस एक बार ट्राय कीजिए, फिर ये कुरकुरे पापड़ आपके किचन का रेगुलर हिस्सा बन जाएंगे.

अब एक थाली या प्लास्टिक शीट पर हल्का तेल लगाएं. तैयार मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से लेकर चम्मच से फैला दें. कोशिश करें कि पापड़ बहुत मोटा न हो, क्योंकि इससे वो सूखने में समय लेगा और फ्राई करने पर हार्ड हो सकता है. साबूदाना पापड़ को धूप में 1 से 2 दिन तक सूखने दें. अगर धूप कम है, तो इन्हें पंखे के नीचे भी सुखाया जा सकता है. जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रख दें.

जब भी मन करे, सूखे पापड़ को गर्म तेल में डालें और सेकंड्स में ये फूलकर कुरकुरे बन जाएंगे. अगर आप ऑयल फ्री ऑप्शन चाहती हैं, तो इन्हें माइक्रोवेव या ओवन में भी सेक सकती हैं. बस थोड़ी देर में आपको मिलेगा एक परफेक्ट कुरकुरा स्नैक.

दाल-चावल या खिचड़ी के साथ ये पापड़ एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं. शाम की चाय या कॉफी के साथ भी आप इन्हें स्नैक की तरह खा सकती हैं. ऊपर से बारीक कटा प्याज, टमाटर, धनिया और नींबू डालकर इसे मसाला पापड़ की तरह सर्व करें, बस हो गया रेस्तरां जैसा टेस्ट. बच्चों के लिए आप इस पर चीज ग्रेट करके और चाट मसाला डालकर एक नया ट्विस्ट दे सकती हैं.

