Saturday, October 3, 2026
Homeफूडचाट बेचकर रोज 3000 की कमाई, बीकॉम पास पोखन ने 1 लाख...

चाट बेचकर रोज 3000 की कमाई, बीकॉम पास पोखन ने 1 लाख में ऑटो को बनाया चलता फिरता ठेला


Last Updated:

Chhattisgarh Street Food: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के निपानी गांव के युवा पोखन लाल साहू ने नौकरी की तलाश करने के बजाय अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने का फैसला किया. आज उनका चलता-फिरता चाट सेंटर आसपास के बाजारों में पहचान बना चुका है. बाजार चौक पर अक्सर मिलने वाले इस चाट सेंटर में चाट और गुपचुप की सबसे ज्यादा मांग रहती है. खास बात यह है कि यहां मिलने वाला फ्राई चाट महज 20 रुपये में ग्राहकों को मिल जाता है.

पोखन लाल साहू लोकल 18 को बताते हैं कि फ्राई चाट तैयार करने से पहले इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री को अच्छी तरह फ्राई किया जाता है. इसके बाद उसे चाट के रूप में तैयार किया जाता है. यही तरीका इसके स्वाद को अलग बनाता है.

कम कीमत और स्वाद की वजह से ग्राहक इसे काफी पसंद करते हैं. पोखन के मुताबिक, इस चाट सेंटर की शुरुआत उनके पिता ने की थी. करीब 11 साल पहले उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संभाली और धीरे-धीरे काम को अपने तरीके से आगे बढ़ाया.

पोखन ने बीकॉम तक पढ़ाई की है लेकिन उन्होंने नौकरी को अपना लक्ष्य नहीं बनाया. उनका कहना है कि परिवार के पहले से चल रहे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में ही उन्होंने अपना भविष्य देखा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पोखन ने अपने व्यवसाय को अलग पहचान देने के लिए एक पुराने ऑटो को खरीदकर उसे मॉडिफाई कराया और उसे चलता-फिरता चाट ठेला बना दिया. ऑटो की खरीद और उसे चाट सेंटर के रूप में तैयार कराने में करीब एक लाख रुपये खर्च हुए. इसका फायदा यह है कि वह जरूरत के अनुसार अलग-अलग बाजारों में आसानी से पहुंच जाते हैं.

पोखन रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चाट सेंटर लगाते हैं. इस काम से रोजाना 3000 रुपये से ज्यादा की आय होने का दावा है. इसके अलावा वह आसपास के चार-पांच बाजारों में जाकर भी चाट और गुपचुप बेचते हैं. पोखन की यह पहल बताती है कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारोबार को नए तरीके से चलाकर भी युवा अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments