Last Updated:
Ranchi Women Start Food Stall: रांची की शीला देवी कचहरी चौक के पास अपनी एक छोटी सी बेंच लगाती हैं, जिसमें वे 21 से अधिक इटालियन और साउथ इंडियन डिश बनाती हैं. उन्होंने बताया कि खाना बनाने का शौक रहा है और घर पर खूब तारीफ होती थी. ऐसे में डोसा से लेकर मोमोज, कुरकुरे मोमोज से लेकर पास्ता तक, आपके यहां पर कई चीजें देखने को मिलेंगी.
शीला देवी बताती हैं, मैं एक हाउसवाइफ थी और मेरे पति 19 साल से एक निजी कंपनी में काम करते थे, लेकिन वहां से किसी कारण जॉब छोड़ना पड़ा और अब वह एक एजेंसी में काम करते हैं.
फिर सिचुएशन बदली और हमें लगा कि अब हमें कुछ करना चाहिए. मेरे पति मुझे पार्ट टाइम सहयोग करते हैं. जॉब भी करते हैं और शाम में आधा समय यहां पर भी आते हैं. मेरी बेटी और मेरा बेटा दोनों मेरा सहयोग करने के लिए आते हैं.
शीला बताती हैं, अगर आप मेरी चटनी खाएंगे, चाहे उत्तपम की चटनी हो या मोमो की चटनी हो, हर चीज में एक ट्विस्ट होता है. ऐसा फ्लेवर आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. यहां पास हॉस्टल की लड़कियां सिर्फ मेरी चटनी ले जाती हैं. पूरी तरह मेरा घर का एकदम प्योर वेज होता है व हाइजीन का विशेष ख्याल रखती हूं और लोगों को एकदम घर का शुद्ध और स्वादिष्ट खाना देती हूं, इसीलिए लोग भरोसा करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जब पहली बार मैंने स्टॉल लगाने की सोची, तो मात्र ₹200 लिया और यही मेरी पूंजी थी. इससे कुछ उत्तपम व सांभर यह सब बनाया और छोटी स्टॉल लगा दी. उस दो सौ से मेरी पहली कमाई ₹600 थी. तो लागत से 3 गुना ज्यादा कमाई, बस वहीं से मेरा फैसला बुलंद हुआ और आज भी जबरदस्त कमाई हो रही है.
शीला बताती हैं, शुरू से ही खाना बनाने का बहुत बढ़िया शौक रहा, तो आज इसी को मैंने अपना हथियार बना लिया. घर पर प्रैक्टिस किया, कुछ यूट्यूब से भी देखा, कुछ अपना दिमाग लगाया. इस तरीके से सारी रेसिपी तैयार हुई. तो अगर आप भी यहां के कुरकुरे मोमो से लेकर डोसा ट्राई करना चाहते हैं, तो रांची के कचहरी स्थित पंचवटी प्लाजा के ठीक सामने आ सकते हैं. यहां पर आइटम की कीमत ₹50 से शुरू होकर 150 तक जाती है.

