Friday, July 31, 2026
Homeफूडचाट, समोसे या पकौड़े... हर डिश के लिए मिनटों में तैयार करें...

चाट, समोसे या पकौड़े… हर डिश के लिए मिनटों में तैयार करें ये स्पेशल हरी चटनी, बाजार जैसी खुशबू और तीखापन अब खुद बनाएं


Last Updated:

Green Chutney Recipe: इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह झटपट बन जाती है और खाने के हर स्वाद को खास बना देती है. अगली बार जब कुछ कुरकुरा खाने का मन करे, तो इस हरी चटनी के साथ मजा जरूर लें – घर पर भी मार्केट वाला मजा मिलेगा!

चाट, समोसे या पकौड़े... हर डिश के लिए मिनटों में तैयार करें ये स्पेशल हरी चटनीधनिया पुदीना चटनी रेसिपी
Green Chutney Recipe: हर बार जब घर में चाट, पकौड़े या सैंडविच बनते हैं, तो कुछ ना कुछ कमी सी लगती है. अक्सर हम सोचते हैं कि बाजार जैसी चटनी घर पर क्यों नहीं बनती? दरअसल, उस स्वाद का राज होता है ताजगी और सही चीजों का सही अनुपात में इस्तेमाल. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी रेसिपी की जो आपके स्नैक्स को बना देगी सुपरहिट – हरी चटनी की. हरी चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. इसमें धनिया और पुदीना की ताजगी, नींबू का हल्का खट्टापन और हरी मिर्च की तीखापन एक साथ मिलकर ऐसा जायका तैयार करते हैं जो हर खाने को खास बना देता है. इसे आप चाट, समोसे, पकौड़े, पराठे या यहां तक कि ब्रेड पर भी लगा सकते हैं. यह चटनी किसी भी आम स्नैक को रेस्टोरेंट वाला टच दे देती है.

आइए अब जान लेते हैं इसे बनाने का पूरा तरीका.

हरी चटनी बनाने के लिए जरूरी चीजें:

-धनिया के पत्ते (ताजे) – 1 कप
-पुदीना के पत्ते – आधा कप
-हरी मिर्च – 2 से 3 (स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
-अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
-नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
-नमक – स्वाद के अनुसार
-जीरा – आधा छोटा चम्मच
-पानी – जरूरत के अनुसार (चटनी पतली या गाढ़ी जैसी चाहें, उतना डालें)

2. अब मिक्सर जार में पहले धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और जीरा डालें. इसमें थोड़ा पानी डालें और मिक्सर को चला दें.

3. जब यह चीजें अच्छी तरह पीस जाएं, तब मिक्सर बंद करके उसमें नींबू का रस और नमक डालें. अब एक बार फिर से मिक्सर को 10-15 सेकंड के लिए चलाएं.

4. बस, तैयार है आपकी हरी चटनी. इसे एक डिब्बे में निकाल लें और चाहें तो फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

थोड़े टिप्स और ट्रिक्स:
अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते हैं तो हरी मिर्च की संख्या बढ़ा सकते हैं.
नींबू के रस से चटनी का रंग भी हरा बना रहता है और स्वाद भी बढ़ता है.
चाहें तो इसमें थोड़ा लहसुन भी डाल सकते हैं एक अलग स्वाद के लिए.
पुदीना ना हो तो सिर्फ धनिया से भी ये चटनी बनाई जा सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चाट, समोसे या पकौड़े… हर डिश के लिए मिनटों में तैयार करें ये स्पेशल हरी चटनी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments