भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के खिरिका गांव में चार बिस्वा जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पड़ोसी परिवारों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के व्यक्ति ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से इंदर सिंह (67), मोहन सिंह (40), उसकी पत्नी नीतू और भतीजा विष्णु (21) घायल हुए हैं। मारपीट में कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद
प्राथमिक जानकारी के अनुसार खिरिका गांव निवासी इंदर सिंह और उनके पड़ोसी मोहन सिंह के बीच चार बिस्वा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को इसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। शुरुआत कहासुनी और गाली-गलौज से हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से छत पर चढ़कर गोली चलाने की बात सामने आई है। फायरिंग में चार लोगों के घायल होने की जानकारी है। गोली चलने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग किस हथियार से और किसने की, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले हुए विवाद और घटना के दौरान मौजूद लोगों से पुलिस जानकारी जुटा रही है। उमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि घटना में पांच से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। गोली चलने की सूचना भी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
चार बिस्वा जमीन के विवाद में चली गोली, 4 घायल: उमरी के खिरिका गांव में पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे चले; छत पर चढ़कर की फायरिंग – Bhind News
RELATED ARTICLES

